Gua : टाटा स्टील कर्मी से जबरन इस्तीफा लेने का आरोप, कोर्ट में मामला विचाराधीन

  • अधिकारियों पर षड्यंत्र रचने का आरोप

गुवा : टाटा स्टील के कर्मी नवल किशोर सिंह से कथित रूप से जबरन इस्तीफा लिए जाने का मामला अब न्यायिक जांच के दायरे में है। इस संबंध में नवल किशोर सिंह द्वारा दायर शिकायत वाद की सुनवाई कोर्ट में चल रही है। अपने आवेदन में उन्होंने बताया कि 22 जनवरी 2020 को कंपनी के कुछ अधिकारियों ने छल-प्रपंच और दबाव बनाकर उनसे इस्तीफा ले लिया। वादी का आरोप है कि यह पूरी घटना एक सोची-समझी साजिश का हिस्सा थी। शिकायत में तत्कालीन केएफ मैन्युफैक्चरिंग अधिकारी राजेश कुमार, कएचआर जी मिश्रा और एचआर हेड जेबा अहमद सहित अन्य अधिकारियों पर षड्यंत्र रचने का आरोप लगाया गया है। नवल किशोर सिंह का कहना है कि इस तरह कई कर्मचारियों से भी इस्तीफा लिया गया, जिससे मानसिक प्रताड़ना के चलते कुछ कर्मचारियों ने अपनी जान तक गंवा दी।

इसे भी पढ़ें : Gua : सोमा मुंडा हत्याकांड के विरोध में एकदिवसीय बंदी, गुवा व बड़ाजामदा में मिला-जुला असर

परिवार को आघात, कोर्ट से न्याय की उम्मीद

वादी ने कोर्ट को बताया कि इस्तीफा दिए जाने के बाद उनके परिवार को गहरा आघात पहुंचा और वे लंबे समय तक डिप्रेशन में रहे। स्वास्थ्य में सुधार होने पर उन्होंने टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन, वाइस चेयरमैन नवल टाटा समेत शीर्ष प्रबंधन को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। आरोप है कि ड्यूटी के दौरान अधिकारियों ने उन्हें भ्रमित किया और दबाव डालते हुए कहा कि यदि वे इस्तीफा दे देते हैं तो कंपनी द्वारा हायर की गई एक कंसल्टेंट एजेंसी उन्हें दूसरी कंपनी में नौकरी दिलवा देगी। इसी आश्वासन के आधार पर उनसे इस्तीफा लिया गया। फिलहाल, यह मामला कोर्ट में विचाराधीन है और अगली सुनवाई का इंतजार किया जा रहा है।

Spread the love

Related Posts

Jadugora : हितकू में अतिक्रमण कर घेरा जा रहा सरकारी रास्ता, ग्रामीणों ने काम बंद कराकर जताया विरोध

पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष बुलु रानी सिंह ने प्रशासन से सरकारी रास्ता अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग की जादूगोड़ा :  जमशेदपुर प्रखंड अंतर्गत सुंदरनगर थाना क्षेत्र के हितकू पंचायत (नरवा…

Spread the love

Gua : जगन्नाथपुर प्रखंड कांग्रेस कार्यालय में ब्लॉक संवाद कार्यक्रम आयोजित, कार्यकर्ताओं को SIR का दिया गया प्रशिक्षण

गुवा : जगन्नाथपुर प्रखंड कांग्रेस कार्यालय में ब्लॉक संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में प्रखंड के सभी बीएलए–2, पंचायत कमिटी के पदाधिकारी, मंडल कमिटी तथा प्रखंड कमिटी…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time