Baharagoda : बहरागोड़ा के मांगड़ोसोल गांव में हाथियों का आतंक, फसलें रौंदी गईं

  • दो हाथियों ने धान की फसल को किया बर्बाद, ग्रामीणों में दहशत का माहौल
  • खेतों में मचाया तांडव, किसानों को भारी नुकसान

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र की भूतिया पंचायत अंतर्गत मांगड़ोसोल गांव इन दिनों जंगली हाथियों के आतंक से जूझ रहा है। गुरुवार देर रात दो हाथियों के झुंड ने गांव की सीमा में प्रवेश कर जमकर उत्पात मचाया। हाथियों ने किसानों की मेहनत से लहलहाती करीब दो एकड़ धान की फसल को पैरों तले रौंद कर पूरी तरह बर्बाद कर दिया। अचानक हुई इस घटना से गांव में अफरा-तफरी मच गई और किसान गहरे सदमे में हैं। फसल नष्ट होने से किसानों की आर्थिक स्थिति पर गंभीर असर पड़ा है। ग्रामीणों का कहना है कि हाथियों की आवाजाही लगातार बढ़ रही है, जिससे वे रात के समय घरों से बाहर निकलने में भी डर महसूस कर रहे हैं।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : टाटानगर स्टेशन क्षेत्र में रेलवे भूमि से अतिक्रमण हटाया गया, 32 दुकान-मकान ध्वस्त

वन विभाग अलर्ट, मशाल और पटाखों से खदेड़े गए हाथी

हाथियों के आतंक को देखते हुए वन विभाग और ग्रामीणों ने संयुक्त रूप से मोर्चा संभाला। 14 वनकर्मियों के साथ 20 क्यूआरटी (QRT) सदस्यों ने गांव की घेराबंदी की। रात के अंधेरे में पूरा इलाका रणक्षेत्र जैसा नजर आया, जहां ग्रामीण और वनकर्मी हाथों में जलती मशालें लेकर और पटाखों की आवाज से हाथियों को खदेड़ने में जुटे रहे। जान की परवाह किए बिना वनकर्मियों ने हाथियों को घने जंगल की ओर वापस भेजने का प्रयास किया। वन विभाग ने गांव में सूचना तंत्र को हाई-अलर्ट पर रखा है। वाट्सएप ग्रुप और लाउडस्पीकर के जरिए लगातार मुनादी की जा रही है और ग्रामीणों को हाथियों की मौजूदगी वाले इलाकों में जाने से सख्त मना किया गया है।


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Bahragora : बहरागोड़ा प्रखंड मुख्यालय पर झामुमो का प्रदर्शन, खान एवं खनिज संशोधन विधेयक का किया विरोध, विधायक समीर मोहंती हुए शामिल

बहरागोड़ा : झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) बहरागोड़ा द्वारा खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) यानी एमएमडीआर संशोधन विधेयक 2026 के विरोध में बहरागोड़ा प्रखंड मुख्यालय पर एक दिवसीय जोरदार धरना-प्रदर्शन…

Spread the love

Bahragora : बहरागोड़ा में देर रात शॉर्ट सर्किट से फूस का घर जलकर राख, नकद समेत खाने-पीने के सामान हुआ नष्ट 

बहरागोड़ा :बहरागोड़ा प्रखंड अंतर्गत बरसोल थाना क्षेत्र के पाथरघाटा गांव में शुक्रवार देर रात अचानक आग लगने से जमुना मुंडा का फूस का मकान पूरी तरह जलकर खाक हो गया,…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time