Bahragora: बहरागोड़ा के सर्विस रोड का सुधार, किया गया मृदा परीक्षण

बहरागोड़ा: बहरागोड़ा प्रखंड के अंतर्गत एनएच-18 और एनएच-49 के जर्जर सर्विस रोड की मरम्मत के लिए 10 जनवरी को सांसद और विधायक की उपस्थिति में भूमि पूजन संपन्न हुआ था. निर्माण कार्य शुरू करने से पूर्व बुधवार को सर्विस रोड की मृदा का परीक्षण किया गया.

सरस्वती पूजा के बाद होगा सड़क निर्माण
प्राप्त जानकारी के अनुसार सड़क निर्माण कार्य सरस्वती पूजा के बाद आरंभ किया जाएगा. स्थानीय निवासी लंबे समय से उड़ती धूल और खराब सड़क से हो रही परेशानियों से राहत की उम्मीद लगाए बैठे हैं.

भारी वाहनों के कारण बढ़ी समस्याएं
एनएचएआई की गलत रोड डिजाइनिंग के कारण भारी वाहनों का आवागमन सर्विस रोड पर हो रहा है. इससे एनएच के किनारे स्थित विद्यालयों और महाविद्यालयों के विद्यार्थियों को जान जोखिम में डालकर आना-जाना पड़ रहा है. स्थानीय लोगों ने इस समस्या के शीघ्र समाधान की मांग की है ताकि सड़क निर्माण के बाद आने-जाने में कोई बाधा न हो.

 

इसे भी पढ़ें :  Chaibasa: अशोक कुमार जैन जिला नॉक आउट क्रिकेट में MCC चाईबासा ने S.R. रूंगटा को हराकर फाइनल में बनाई जगह


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jadugora : पीएमश्री उत्क्रमित उच्च विद्यालय खुकड़ाडीह में ‘बोलेगा खुकड़ाडीह’ कार्यक्रम शुरू

जादूगोड़ा : पीएमश्री उत्क्रमित उच्च विद्यालय खुकड़ाडीह में सोमवार से ‘बोलेगा खुकड़ाडीह’ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस नवाचार कार्यक्रम के तहत बच्चे प्रार्थना सभा में अपनी मातृभाषा में ‘अपने…

Spread the love

Jamshedpur : जमशेदपुर में बढ़ते आपराधिक घटनाओं से व्यापारी वर्ग चिंतित, विजय आनंद मूनका ने मुख्यमंत्री से मांगी मजबूत सुरक्षा व्यवस्था

बैंक डकैती, चोरी, छिनतई, मारपीट और गोलीबारी जैसी घटनाओं पर जताई चिंता त्योहार एवं शादी के सीजन को देखते हुए बाजारों में अतिरिक्त पुलिस गश्त और सुरक्षा व्यवस्था की मांग…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time