- समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के लिए भाजपा का सहयोग और राहत वितरण
जमशेदपुर : संथाल बस्ती, मोहरदा बिरसानगर में भाजपा ने सैकड़ों जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण कर सर्दी में राहत प्रदान की। कार्यक्रम सांसद विद्युत वरण महतो द्वारा प्रदत्त कंबलों का वितरण उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय संथाल बस्ती में किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार उपस्थित थे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा हमेशा समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के सहयोग के लिए तत्पर रहती है। उन्होंने बताया कि कड़ाके की ठंड में सांसद विद्युत वरण महतो और विधायक पूर्णिमा साहू ने हर जरूरतमंद तक पहुंचने का प्रयास किया और भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रत्येक क्षेत्र में जाकर लोगों को राहत देने का कार्य किया।
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला समन्वय समिति की बैठक आयोजित
कार्यक्रम में निवर्तमान मंडल अध्यक्ष बबलू गोप, पूर्व अध्यक्ष श्रीराम प्रसाद, नरेश प्रसाद सिंह, कृपा गोप, नारायण गौड़, ओंकार सिंह, सुजीत घड़ा, अनूप पांडे, गोलक गोप और विद्यालय के शिक्षकगण भी उपस्थित रहे। दिनेश कुमार के हाथों सांसद द्वारा प्रदत्त कंबलों का वितरण किया गया। उन्होंने सभी भाजपा कार्यकर्ताओं की सराहना करते हुए कहा कि हर जरूरतमंद तक सहायता पहुंचाना पार्टी की प्राथमिकता है। इस कार्यक्रम ने यह संदेश दिया कि भाजपा हमेशा समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों के साथ खड़ी है और उनकी जरूरतों को समझते हुए राहत कार्यों को समय पर संपन्न करती है।
There is no ads to display, Please add some



















































