Chaibasa : सारंडा में सुरक्षाबलों की नक्सलियों के साथ भीषण मुठभेड़ में एक करोड़ के इनामी अनल दा समेत 15 नक्सली ढेर, सर्च ऑपरेशन जारी

मारे गए नक्सलियों में अधिकांश पर ओडिशा व बंगाल सरकार ने भी घोषित किया था इनाम

चाईबासा : सारंडा जंगली क्षेत्र में किरीबुरू थाना अंतर्गत चलाये जा रहे विशेष अभियान ‘मेधाबुरू’ में संयुक्त बलों  के साथ मुठभेड़ ने 15 नक्सली मारे गए। जिसमे एक करोड़ का इनामी नक्सली अनल दा उर्फ पति राम मांझी भी शामिल है। अभियान में 209 कोबरा, झारखण्ड जगुआर, सी०आर०पी०एफ० एवं जिला पुलिस बल टीम के जवान शामिल थे। मुठभेड़ बृहस्पतिवार की सुबह लगभग 06:30 बजे से शुरू हुई, जो निरंतर जारी रही। इससे पहले पुलिस के सर्च अभियान के दौरान। नक्सलियों द्वारा पुलिस को नुकसान पहुँचाने के लिए अंधाधुन गोलीबारी की गई, सुरक्षा बल के तरफ से भी आत्मरक्षार्थ गोली चलाई गयी जिससें मुठभेड़ के दौरान अबतक कुल-15 नक्सलियों के मृत शरीर एवं भारी मात्रा में हथियार एवं दैनिक उपयोग की सामग्री बरामद किए गए हैं।

उल्लेखनीय है कि वर्ष 2022 से अबतक चाईबासा के कोल्हान के सारंडा जंगली क्षेत्र में माओवादियों द्वारा किये गये विस्फोट एवं हिंसात्मक कार्रवाई में सुरक्षा बलों के हुए नुकसान में मुख्य उग्रवादी दस्ता के शीर्ष अनल उर्फ पतिराम मांझी का मुख्य योगदान रहा है।

इस अभियान से माओवादियों की कमर टुट गई है। झारखण्ड पुलिस ने अपील की कि शेष बचे उग्रवादी आत्मसमर्पण कर झारखण्ड सरकार की *”आत्मसमर्पण एवं पुर्नवास नीति* का लाभ उठाएँ। अन्यथा उनका भी यही हस्र होगा।

11नक्सलियों की हुई पहचान

1. अनल उर्फ पतिराम मांझी (CCM)-1 करोड़ ईनामी (झारखण्ड), 1 करोड़ 20 लाख ईनामी (उड़ीसा), 15 लाख ईनामी (एन०आई०ए०). (कुल कांड-149), सा० झरहा, थाना-पीरटांड, जिला-गिरडीह, झारखंड।

2. अनमोल उर्फ सुशांत (BJSAC)-25 लाख ईनामी (झारखण्ड), 65 लाख ईनामी (उड़ीसा), (कुल कांड-149) पता-ग्राम बंसी टोला, थाना नावाडीह, जिला बोकारो, झारखण्ड ।

3. अमित मुण्डा (RCM)-15 लाख ईनामी (झारखण्ड), 43 लाख ईनामी (उड़ीसा), 04 लाख ईनामी (एन०आई०ए०), (कुल कांड-96), पता-ग्राम तमराना, थाना तमाड़, जिला-राँची।

4. पिन्टु लोहरा (SZC)-05 लाख ईनामी (झारखण्ड) (कुल कांड-47), पता-बारीसालडीह, थाना सोनाहातू जिला राँची, झारखंड।

5. लालजीत उर्फ लालु (SZC)-05 लाख ईनामी (झारखण्ड), पता-धारणादिरी, थाना- किरीबुरू, जिला-चाईबासा ।

6. राजेश मुण्डा (ACM), (कुल कांड-14), पता-ग्राम माईलपिड़ी, थाना अड़की, जिला-खूँटी।

7. बुलबुल अलदा (ACM). (कुल कांड-08), पता-ग्राम ईलीगढ़ा, थाना तांतनगर, जि० चाईबासा ।

8. बबिता (ACM), (कुल कांड-16), पता-कोरर्रा, थाना कुचाई, जि० सरायकेला।

9. पुर्णिमा (ACM). (कुल कांड-05). पता-ईचागोडा, थाना गोईकेरा, जिला चाईबासा ।

10. सुरजमुनी (Cadre)-

11. जोंगा (Cadre)- (कुल कांड-01), पता-बोईपाई ससांग, थाना गोईलकेरा, जिला चाईबासा ।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : मानगो नगर निगम के मेयर की प्रत्याशी ज्योति सिंह  के पारस नगर स्थित आवास पर लिट्टी पार्टी का आयोजन, सैकड़ो लोगों ने लिया लिट्टी चोखा का आनंद

Spread the love

Related Posts

JAC RESULT : अजित क्लासेस बालीगुमा में जैक बोर्ड 12वीं के छात्रों का रिजल्ट शतप्रतिशत

जमशेदपुर : जैक बोर्ड 12वीं का वाणिज्य, विज्ञान और कला का परिणाम जारी हुआ , जिसमें वानिज्य मे 93% और विज्ञान मैं 82% और कला में 96% छात्र – छात्राएं…

Spread the love

Jamshedpur : देश में बढ़ती महंगाई के विरोध में केन्द्र सरकार के विरुद्ध डीसी ऑफिस पर झामुमो का धरना प्रदर्शन 7 को ।

जमशेदपुर :  झामुमो केन्द्रीय समिति, राँची के निर्देशानुसार झारखण्ड मुक्ति मोर्चा जिला समिति, पूर्वी सिंहभूम की ओर से 7 मई गुरुवार को समय 11:00 बजे से उपायुक्त कार्यालय के समक्ष…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time