Jamshedpur : उलीडीह पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ब्राउन शुगर के साथ युवक गिरफ्तार

  • श्यामनगर नदी किनारे बिक्री करते रंगे हाथ पकड़ा गया आरोपी

जमशेदपुर : उलीडीह थाना पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 3.80 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान उलीडीह के शंकोसाइ रोड नंबर-1 निवासी मनीष यादव (26) के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके पास से 26 पुड़िया में भरा ब्राउन शुगर बरामद किया है। यह कार्रवाई पटमदा डीएसपी बचनदेव कुजूर के नेतृत्व में गठित छापामारी दल द्वारा की गई। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने श्यामनगर नदी किनारे छापेमारी कर आरोपी को ब्राउन शुगर की बिक्री करते हुए रंगे हाथों पकड़ा।

इसे भी पढ़ें : Ranchi : झारखंड में पीपीपी मोड की रेडियोलॉजी सेवाओं पर शिकंजा, फर्जी बिलिंग पर स्वास्थ्य विभाग सख्त

नशे के सौदागरों पर पुलिस की लगातार कार्रवाई

पुलिस ने आरोपी की तलाशी के दौरान भारी मात्रा में ब्राउन शुगर बरामद की, जिसके बाद उसे हिरासत में लिया गया। पूछताछ के बाद गुरुवार को आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। इस संबंध में पटमदा डीएसपी बचनदेव कुजूर ने बताया कि पुलिस नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ लगातार अभियान चला रही है। उन्होंने कहा कि आगे भी इस तरह की छापेमारी जारी रहेगी और नशे के धंधे से जुड़े किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस का साफ संदेश है कि समाज में नशे के कारोबार को किसी भी कीमत पर पनपने नहीं दिया जाएगा।

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : कपाली में ईद के दिन युवक पर चाकू से हमला, स्थिति नाजुक, MGM में चल रहा इलाज

जमशेदपुर : कपाली ओपी क्षेत्र के ताज़ नगर स्थित अबू बकर मस्जिद के समीप शनिवार को ईद की खुशियों के बीच एक हिंसक घटना ने पूरे इलाके को दहला दिया।…

Spread the love

Gua : चाईबासा के टोन्टो थाना क्षेत्र में झगड़ा में युवक की हत्या कर कुआं में छुपा दिया शव, एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरे आरोपी की तलाश जारी

गुवा : चाईबासा के टोन्टो थाना क्षेत्र में पिछले दिनों मागे पर्व के मौके पर हड़िया पीने के दौरान हुए झगड़ा में एक युवक की हत्या कर कुआं में शव…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time