Jamshedpur : मानगो आजादनगर में महिला से छिनतई करने वाला आरोपी गिरफ्तार

  • नाबालिग के साथ मिलकर दिया वारदात को अंजाम, पुलिस ने सामान किया बरामद
  • छिनतई की घटनाओं पर लगाम कसने में जुटी पुलिस

जमशेदपुर : मानगो आजादनगर थाना क्षेत्र में महिला से मोबाइल समेत बैग की छिनतई करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान आजादनगर के केजीएन कॉलोनी रोड नंबर-2 निवासी मोहम्मद फरहान उर्फ शब्बान के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके साथ एक नाबालिग को भी पकड़ा है, जो उसके साथ मिलकर छिनतई की घटनाओं को अंजाम देता था। गिरफ्तार आरोपी के पास से एक मोटरोला मोबाइल फोन, आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर कार्ड, तीन हजार रुपये नकद और एक मोटरसाइकिल जब्त की गई है।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : मानगो नगर निगम चुनाव में जाति प्रमाण पत्र बना बड़ी बाधा, जदयू ने की अहम बैठक

पुलिस के अनुसार 21 जनवरी को मुमताज शाहीन नामक महिला कुली रोड के रास्ते पढ़ाने जा रही थीं। इसी दौरान मोटरसाइकिल पर सवार दो अज्ञात अपराधियों ने झपट्टा मारकर उनका पर्स छीन लिया था। पर्स में पांच हजार रुपये नकद, मोबाइल फोन, आधार कार्ड और वोटर कार्ड मौजूद थे। घटना के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर छापामारी अभियान चलाया और आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस का कहना है कि अपराधियों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : बर्दी की आड़ में अपराधियों जैसा व्यवहार समाज के लिए अभिशाप, भोजपुर के शाहपुर में युवक के एन्काउंटर में शामिल दोषियों पर हो कार्रवाई : डॉ पवन पांडेय

जमशेदपुर : झारखंड ब्राह्मण शक्ति संघ के केन्द्रीय अध्यक्ष डॉ पवन पांडेय ने बिहार के भोजपुर जिले के बिलौटी, शाहपुर निवासी नवयुवक भरत भूषण तिवारी के एन्काउंटर पर गंभीर सवाल…

Spread the love

Gua : जानलेवा हमले के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया

गुवा : किरीबुरू पुलिस ने जानलेवा हमले के एक मामले में कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time