Ramgarh : रामगढ़ में उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक

  • बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चालकों पर सख्त कार्रवाई और सड़क सुरक्षा उपायों पर चर्चा

रामगढ़ : बुधवार को जिला समाहरणालय सभाकक्ष में उपायुक्त रामगढ़ फैज अक अहमद मुमताज की अध्यक्षता में जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पूर्व निर्देशों के आलोक में किए गए कार्यों की समीक्षा की गई। जिला परिवहन पदाधिकारी अनुराग कुमार तिवारी ने चुट्टूपालू घाटी में सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए उठाए गए उपायों की जानकारी दी। उपायुक्त ने घाटी में लगाई गई हाई मास्ट लाइटों और साइन बोर्ड की संख्या की समीक्षा की और वाहनों की गति नियंत्रण हेतु आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए।

इसे भी पढ़ें : Ramgarh : रामगढ़ में उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला स्तरीय खनन टास्क फोर्स की बैठक

ओवर स्पीडिंग रोकथाम और ब्लैक स्पॉट पर विशेष ध्यान

बैठक में ओवर स्पीडिंग रोकने, घाटी में अतिरिक्त हाई मास्ट लाइट लगाना, सीसीटीवी कैमरे लगाने, वाहन जांच अभियान चलाने, जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने और ब्लैक स्पॉट चिन्हित करने पर विशेष चर्चा हुई। उपायुक्त ने कहा कि दुर्घटना में मदद करने वाले नागरिकों को सम्मानित किया जाएगा ताकि समाज में जागरूकता बढ़े और दुर्घटनाग्रस्त व्यक्ति को तुरंत अस्पताल पहुंचाया जा सके। हिट एंड रन जैसी घटनाओं के लिए लाभ प्रक्रिया और प्रतिक्रिया योजना की भी जानकारी बैठक में साझा की गई।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : झारखंड राज्य किसान सभा के प्रतिनिधि टीम राष्ट्रीय अधिवेशन के लिए गुंटूर रवाना

हेलमेट नहीं तो पेट्रोल नहीं अभियान, सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश

बैठक में उपायुक्त ने जिले के सभी पेट्रोल पंपों में “हेलमेट नहीं तो पेट्रोल नहीं” अभियान को लागू करने और बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने वालों पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। जिला स्तरीय वरीय पदाधिकारी, एनएचएआई अधिकारी, कार्यपालक अभियंता और अन्य प्रशासनिक अधिकारी बैठक में उपस्थित रहे। बैठक का मुख्य उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं को कम करना और सभी के लिए सुरक्षित सड़क परिवहन सुनिश्चित करना था।

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : जनहित से जुड़े मामलों में अनावश्यक विलंब किसी भी स्तर पर स्वीकार्य नहीं : उपायुक्त

डीसी ने जन शिकायत निवारण दिवस में सुनीं नागरिकों की समस्याएं जमशेदपुर : समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में आयोजित जन शिकायत निवारण दिवस में उपायुक्त राजीव रंजन ने जिले के…

Spread the love

Jamshedpur : जन समस्याओं के समाधान को लेकर जिला प्रशासन तत्पर, उपायुक्त ने जन शिकायत निवारण दिवस में सुनीं नागरिकों की समस्याएं

जमशेदपुर : समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में आयोजित जन शिकायत निवारण दिवस में उपायुक्त राजीव रंजन ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों की समस्याएं, सुझाव एवं शिकायतें सुनीं।…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time