- चावल और आटा की बोरियों की चोरी में पुलिस की त्वरित कार्रवाई
- दुकान बंद रहने के दौरान हुई चोरी
जमशेदपुर : बिरसानगर थाना क्षेत्र के जोन नंबर 3 में स्थित एक किराना दुकान से चावल और आटा की बोरियों की चोरी का मामला सामने आया है। इस घटना के भुक्तभोगी रिंकू प्रसाद हैं, जो बिरसानगर जोन नंबर 5 गिट्टी मशीन काली मंदिर के पास रहते हैं। जानकारी के अनुसार 24 जनवरी से 26 जनवरी के बीच रिंकू प्रसाद ने किसी कारणवश अपनी किराना दुकान नहीं खोली थी। इसी दौरान अज्ञात चोरों ने दुकान को निशाना बनाते हुए चावल और आटा की कई बोरियां चोरी कर लीं। 30 जनवरी को जब दुकान मालिक को चोरी की जानकारी मिली, तो उन्होंने तुरंत बिरसानगर थाना में इसकी शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में जोन नंबर 3 डी ब्लॉक निवासी लालू तंतुबाई को आरोपी बनाया गया था।
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : उलीडीह में रहस्यमय हालात में अधेड़ व्यक्ति की मौत, इलाके में फैली सनसनी
पुलिस की सख्ती से दो आरोपी गिरफ्तार
मामले की सूचना मिलते ही बिरसानगर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जांच शुरू की। पुलिस ने सबसे पहले आरोपी लालू तंतुबाई को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान उसकी स्वीकारोक्ति के आधार पर दूसरे आरोपी सुरज मार्डी को भी गिरफ्तार किया गया। सुरज मार्डी बिरसानगर जोन नंबर वन बी झंडा चौक का रहने वाला है और उसकी उम्र करीब 19 वर्ष बताई जा रही है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को चोरी गए चावल और आटा की बोरियों के साथ गिरफ्तार किया है। फिलहाल पुलिस दोनों से गहन पूछताछ कर रही है और आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
There is no ads to display, Please add some



















































