- बुरुडीह गांव में 15वें वित्तायोग से स्वीकृत योजना का हुआ विधिवत उद्घाटन
- सूरज मंडल ने पूजा-अर्चना कर किया भवन निर्माण का शुभारंभ
पोटका : पोटका प्रखंड के सानग्राम पंचायत अंतर्गत बुरुडीह ग्राम में सोमवार को सामुदायिक भवन निर्माण योजना का शिलान्यास किया गया। यह योजना 15वें वित्तायोग से स्वीकृत है। जिला परिषद सदस्य सूरज मंडल ने पूजा-अर्चना के बाद नारियल फोड़कर निर्माण कार्य का विधिवत शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान ग्रामीणों से किए गए वायदों के अनुरूप जनहित को ध्यान में रखते हुए योजनाओं का चयन किया गया है। इसके माध्यम से क्षेत्र में सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियों के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
इसे भी पढ़ें : Seraikela : सरायकेला खरसावां में 20 वर्षीय जानकी प्रधान डेढ़ महीने से लापता, परिजन परेशान
ग्रामवासियों ने किया गर्मजोशी से स्वागत
कार्यक्रम में ग्राम प्रधान लखन चंद्र मंडल, चांदी चरण दास, नरेंद्र नाथ सरदार, निमाई दास, रमेश मदीना, निर्मल दास, बिप्लब मंडल, रमेश मोदक, बापुन मदीना, सुदीप मंडल, दयाल पुरान, घनश्याम दास, हेमंत मदीना, रंजीत पुरान, अमित मदीना, वरुण पुरान एवं रतन पुरान सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे। सूरज मंडल ने कहा कि आगे भी क्षेत्र के विकास हेतु जनता से किए गए सभी वायदों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा। ग्रामीणों ने इस अवसर पर गर्मजोशी से स्वागत किया और भवन निर्माण कार्य की सफलता की कामना की।