Jamshedpur : जमशेदपुर में स्कूल वैन–ऑटो चालकों की अनिश्चितकालीन हड़ताल, अभिभावकों की बढ़ी मुश्किलें

  • पॉक्सो मामले में चालक की गिरफ्तारी के विरोध में सड़कों पर उतरे करीब 2000 वाहन चालक
  • हड़ताल से स्कूल व्यवस्था प्रभावित, अभिभावक खुद पहुंचा रहे बच्चे

जमशेदपुर : आज स्कूल वैन और स्कूली ऑटो चालकों की अनिश्चितकालीन हड़ताल से आम जनजीवन प्रभावित हो गया। करीब 2000 स्कूल वैन और ऑटो चालक हड़ताल पर उतर आए हैं, जिससे सबसे अधिक परेशानी स्कूली बच्चों और उनके अभिभावकों को झेलनी पड़ रही है। सुबह से ही शहर के विभिन्न इलाकों में स्कूल वैन और ऑटो सड़कों से नदारद रहे, जिसके कारण अभिभावकों को मजबूरी में बाइक और कार से खुद ही बच्चों को स्कूल पहुंचाना पड़ा। कई अभिभावक समय पर कार्यालय नहीं पहुंच सके। अभिभावकों का कहना है कि हड़ताल से उन्हें भारी दिक्कत हो रही है, हालांकि वे यह भी मानते हैं कि यदि किसी के साथ अन्याय हुआ है तो उसे न्याय जरूर मिलना चाहिए।

इसे भी पढ़ें : Baharagoda : बहरागोड़ा में बंदर का खूनी आतंक, तीन महीनों में 70 से अधिक लोग घायल

पॉक्सो मामले को बताया साजिश, फास्ट ट्रैक जांच की मांग

यह हड़ताल टेल्को स्थित एलएफएस इंग्लिश स्कूल से जुड़े एक मामले के विरोध में की जा रही है। बीते दिनों स्कूल वाहन चालक मन्नू पांडेय को पॉक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार कर 27 तारीख को जेल भेज दिया गया था। इसी के विरोध में शहर के स्कूल वैन और ऑटो चालक अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। हड़ताल पर बैठे चालकों का आरोप है कि मन्नू पांडेय को साजिश के तहत फंसाया गया है। उनका कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। चालकों ने फास्ट ट्रैक कोर्ट में न्यायिक जांच की मांग की है, ताकि जल्द से जल्द सच्चाई सामने आ सके। फिलहाल हड़ताल जारी रहने से शहर की स्कूल परिवहन व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है।

Spread the love

Related Posts

Chaibasa : बहन की लाश लेकर बैंक पहुंचना दुःखद,  सुप्रीम कोर्ट और राष्ट्रपति स्वत: संज्ञान लेकर कार्रवाई करें : बुधराम

चाईबासा : बहन की लाश लेकर बैंक पहुंचना बहुत ही दुःखद घटना है, इस मामले पर सुप्रीम कोर्ट और राष्ट्रपति को स्वत: संज्ञान लेना चाहिए. यह बातें आज आदिवासी मुंडा…

Spread the love

Potka : पोटका में बिचौलिये डकार गए पीएम जन-मन आवास योजना की राशि, आरोपी दिलीप भक्त के खिलाफ मुखिया अनीता मुर्मू ने थाने में दर्ज करायी शिकायत

पोटका प्रखंड कार्यालय का स्टाफ बताकर दिलीप भक्त लाभुकों के राशि की करता था निकासी जादूगोड़ा :  पोटका में बिचौलिये डकार गए पीएम जन-मन आवास मद की लाखों की राशि।…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time