Potka : पोटका डीलर संघ बना सहारा, मृतक डीलर के परिजनों को दी आर्थिक मदद

  • पीडीएस डीलरों की मुश्किल घड़ी में आगे आया संघ, निभा रहा सामाजिक दायित्व

पोटका : पोटका के जन वितरण प्रणाली (पीडीएस) डीलरों के लिए डीलर संघ आज एक मजबूत सहारा बनकर उभरा है। बीते एक वर्ष से पोटका डीलर संघ लगातार मृतक डीलरों के परिजनों को सहयोग राशि प्रदान कर उन्हें आर्थिक संबल दे रहा है। इसी क्रम में हाल ही में संघ द्वारा मृतक डीलर देवानंद मंडी के परिजनों को सहायता राशि सौंपी गई। बताया गया कि अंतिम व्यक्ति तक राशन पहुंचाने वाले पीडीएस दुकानदार आज अपने ही कमीशन के लिए संघर्ष कर रहे हैं। समय पर कमीशन नहीं मिलने के कारण डीलरों की आर्थिक स्थिति लगातार कमजोर होती जा रही है। ऐसे कठिन हालात में पोटका डीलर संघ द्वारा उठाया गया यह कदम पीड़ित परिवारों के लिए बड़ी राहत साबित हो रहा है और आपसी सहयोग की मिसाल पेश कर रहा है।

इसे भी पढ़ें : Adityapur : डीएवी एनआईटी में दो दिवसीय शिक्षकों के सेमिनार का शुभारंभ, 205 शिक्षक हुए शामिल

इस मौके पर पोटका डीलर संघ के अध्यक्ष अनवर अली ने कहा कि राशन दुकानदारों को समय पर कमीशन का भुगतान नहीं होने से उनका जीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। उन्होंने बताया कि संघ आपसी सहयोग से राशि एकत्र कर मृतक डीलरों के परिजनों को सहायता देने का प्रयास कर रहा है, ताकि दुख की इस घड़ी में उन्हें कुछ राहत मिल सके। अनवर अली ने कहा कि आज डीलर स्वयं को शोषित महसूस कर रहे हैं और सरकार को इस ओर गंभीरता से ध्यान देना चाहिए। उन्होंने मांग की कि डीलरों को प्रतिमाह समय पर कमीशन भुगतान की ठोस व्यवस्था की जाए, ताकि उनके परिवार भी सम्मानजनक जीवन जी सकें। इस अवसर पर डीलर संघ के उपाध्यक्ष जितेंद्र गुप्ता, भिरगु कालिंदी, राजेंद्र गुप्ता, फनी भूषण पाल सहित कई अन्य डीलर उपस्थित रहे।

Spread the love

Related Posts

Chaibasa : बहन की लाश लेकर बैंक पहुंचना दुःखद,  सुप्रीम कोर्ट और राष्ट्रपति स्वत: संज्ञान लेकर कार्रवाई करें : बुधराम

चाईबासा : बहन की लाश लेकर बैंक पहुंचना बहुत ही दुःखद घटना है, इस मामले पर सुप्रीम कोर्ट और राष्ट्रपति को स्वत: संज्ञान लेना चाहिए. यह बातें आज आदिवासी मुंडा…

Spread the love

Potka : पोटका में बिचौलिये डकार गए पीएम जन-मन आवास योजना की राशि, आरोपी दिलीप भक्त के खिलाफ मुखिया अनीता मुर्मू ने थाने में दर्ज करायी शिकायत

पोटका प्रखंड कार्यालय का स्टाफ बताकर दिलीप भक्त लाभुकों के राशि की करता था निकासी जादूगोड़ा :  पोटका में बिचौलिये डकार गए पीएम जन-मन आवास मद की लाखों की राशि।…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time