Gua : डीएवी पब्लिक स्कूल चिड़िया में नए प्राचार्य देवेन्द्र कुमार पाणिनि ने संभाला पदभार

  • विद्यालय परिवार ने किया भव्य स्वागत, शिक्षा जगत में खुशी का माहौल
  • एक फरवरी को पदभार ग्रहण, मिला गर्मजोशी से स्वागत

गुवा : गुवा स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल चिड़िया में नव नियुक्त प्राचार्य देवेन्द्र कुमार पाणिनि ने एक फरवरी को विधिवत रूप से पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर विद्यालय के वरीय शिक्षक समीर कु. प्रधान सहित पूरे विद्यालय परिवार ने उनका भव्य स्वागत किया। झारखंड एल जोन की क्षेत्रीय रिजनल पदाधिकारी सुश्री रेखा कुमारी ने उन्हें पुष्प गुच्छ भेंट कर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। नए प्राचार्य के आगमन से विद्यालय परिसर में उत्साह और सकारात्मक ऊर्जा का माहौल देखने को मिला।

इसे भी पढ़ें : Patamda : पटमदा के सुंदरपुर स्कूल में शिक्षकों की कमी, ग्रामीणों ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

शैक्षणिक अनुभव से विद्यालय को मिलेगी नई दिशा

प्राचार्य देवेन्द्र कुमार पाणिनि इससे पूर्व धनबाद क्षेत्र के झरिया स्थित डीएवी सेंटेनरी पब्लिक स्कूल, बनियाहीर लोदना कोलियरी में पीजीटी के पद पर कार्यरत थे। डीएवी पब्लिक स्कूल चिड़िया में यह उनकी पहली नियुक्ति हेड मास्टर के पद पर हुई है। उनके पदभार ग्रहण करने से बच्चों, शिक्षकों और अभिभावकों में विशेष हर्ष देखा गया। शिक्षा प्रेमी और अनुशासनप्रिय प्राचार्य के रूप में उनकी पहचान रही है, जो बच्चों को बेहतर ज्ञान देने के साथ-साथ उनमें देश के प्रति कर्तव्यबोध जागृत करने पर विशेष बल देते रहे हैं। उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व विद्यालय में देवघर (बिहार) निवासी अंग्रेजी विषय के विद्वान शिक्षाविद् पूर्व प्राचार्य शिव नारायण सिंह कार्यरत थे।


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Ranchi : झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ की प्रदेश कमेटी की रांची में बैठक, शिक्षकों को SIR कार्य से मुक्त करने समेत आठ मुद्दों पर बनी रणनीति

रांची : झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ की प्रदेश कमेटी की बैठक रविवार को शिक्षक सर्वोदय आश्रम, सुखदेव नगर में प्रदेश महासचिव निखिल मंडल की अध्यक्षता में हुई। बैठक में शिक्षक…

Spread the love

Jhargram : जंगलमहल पहुंची डीएलएसए की टीम, कानूनी व सरकारी सहायता के लिए लोगों को किया जागरूक

झाड़ग्राम : जंगलमहल के दुर्गम इलाकों में लोगों तक कानूनी जानकारी पहुंचाने के उद्देश्य से बुधवार को गोपीबल्लवपुर में कानूनी जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। झाड़ग्राम जिला विधिक सेवा प्राधिकरण…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time