Chaibasa: चाईबासा में महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर यहाँ दी गई भावपूर्ण श्रद्धांजलि

शहीद पार्क परिसर

 

चाईबासा:   1. शहीद पार्क परिसर
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि (शहीद दिवस) पर 30 जनवरी को स्थानीय शहीद पार्क परिसर में टी.पी.एस एल. ग्रुप द्वारा आयोजित कार्यक्रम में अमर जवान ज्योति स्थल में तथा महात्मा गांधी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई.

इस अवसर पर जिला बार एसोसिएशन के वरिष्ठ अधिवक्ता निरंजन प्रसाद साहब और अधिवक्ता एवं सामाजिक कार्यकर्ता राजाराम गुप्ता ने महात्मा गांधी की जीवनी पर प्रकाश डाला. निरंजन प्रसाद साहब ने कहा कि वर्तमान परिवेश में महात्मा गांधी की बातें प्रासंगिक हैं. राजाराम गुप्ता ने बताया कि गांधी के विचारों में शांति, अहिंसा, सत्य, ईमानदारी और करुणा जैसे मूल्य समाहित हैं, जिन्हें आत्मसात कर हम अपने जीवन में आगे बढ़ सकते हैं.

 

कांग्रेस भवन

2. कांग्रेस भवन में शहादत दिवस
महात्मा गांधी की पुण्यतिथि को शहादत दिवस के रूप में कांग्रेस भवन, चाईबासा में भी मनाया गया. यहां उनके चित्र के समक्ष दो मिनट का मौन रखकर प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया. कांग्रेसियों ने महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए.

कांग्रेसियों ने एक स्वर में कहा कि महात्मा गांधी की काया भले ही नहीं है, लेकिन उनके विचार आज भी अमर हैं. उन्होंने कहा कि गांधी एक राजनीतिज्ञ थे, जिन्होंने स्वतंत्रता की लड़ाई के लिए संघर्ष किया. उनके संघर्ष का औजार सत्य और अहिंसा था. गांधी का प्रिय भजन “वैष्णव जन को” हमें यह सिखाता है कि सच्चा इंसान वही है, जो दूसरे की पीड़ा को समझता है.
कांग्रेसियों ने कहा कि हमें गांधी के अनुयायी बनकर उनके आदर्शों पर चलने की आवश्यकता है. आजादी की लड़ाई में जितनी आवश्यकता महात्मा गांधी की थी, उनके विचारों और आदर्शों की आवश्यकता आज भी महसूस होती है. उन्होंने यह भी कहा कि गांधी द्वारा चलाए गए आंदोलनों ने अंग्रेजों को बाहर का रास्ता दिखाया और उनके विचार आज भी अत्यधिक प्रासंगिक हैं.
इस अवसर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर दास, जिला बीस सूत्री सदस्य त्रिशानु राय, प्रखंड अध्यक्ष दिकु सावैयां, सिकुर गोप, सुरसेन टोपनो, कृपेन्द्र सावैयां, राजेन्द्र कच्छप, कार्तिक बोस, संतोष खलखो, जय किशन साल बुनिया, धनेश्वर पान, दीपक तांती, सुशील दास समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित थे.

 

रन फॉर सेफ्टी

3. रन फॉर सेफ्टी का आयोजन
सड़क सुरक्षा माह के समापन अवसर पर शहर में लोगों को जागरूक करने के लिए रन फॉर सेफ्टी का आयोजन किया गया इस अवसर पर जिले के उपायुक्त कुलदीप चौधरी और पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर के साथ लोगों ने लगाई सुरक्षा की दौड़.

 

इसे भी पढ़ें :  Chaibasa: प्रमंडलीय आयुक्त कार्यालय में शहीद दिवस पर शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि

Spread the love

Related Posts

Health Alert : लगातार खांसी तपेदिक (टीबी) का प्रारंभिक संकेत : डॉ. जगदीश लोहिया

जमशेदपुर : ब्रह्मानंद नारायणा अस्पताल के कंसल्टेंट पल्मोनोलॉजी और चेस्ट् मेडिसिन के चिकित्सक डॉ. जगदीश लोहिया ने बताया कि  दो हफ्तों से अधिक समय तक रहने वाली खांसी को कभी…

Spread the love

Ram Navami : बाल मंदिर में संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन, जय श्री राम के नारों से गूंजायमान हुआ साकची

जमशेदपुर : लौहनगरी की सामाजिक एवं धार्मिक संस्था श्री श्री बाल मंदिर अखाड़ा द्वारा विराट 51वाँ रामनवमी महोत्सव का आयोजन साकची स्थित झंडा चौक में किया जा रहा है। इस…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time