Ramgarh : नगरपालिका चुनाव से पहले रामगढ़ में अवैध शराब पर उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई

  • सघन छापेमारी में अवैध भट्ठियां ध्वस्त, भारी मात्रा में महुआ जावा जब्त
  • उत्पाद विभाग की कार्रवाई से अवैध कारोबारियों में हड़कंप

रामगढ़ : नगरपालिका चुनाव को देखते हुए जिला निर्वाचन पदाधिकारी नगर पालिका सह उपायुक्त रामगढ़ फैज अक अहमद मुमताज के निर्देश पर उत्पाद विभाग द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध सघन कार्रवाई की गई। सहायक आयुक्त उत्पाद अरविन्द कुजूर के निदेशानुसार उत्पाद विभाग रामगढ़ की टीम ने रामगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत कांकेबार, गोसा एवं रानी बागी समेत विभिन्न स्थानों पर व्यापक छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान कई अवैध शराब की भट्ठियों को विनष्ट किया गया।

इसे भी पढ़ें : Baharagoda : जामवनी गांव में सोलर जलमीनार खराब, ग्रामीणों पर गहराया पेयजल संकट

चुनाव से पहले अवैध शराब के खिलाफ सख्ती

छापेमारी के दौरान करीब 500 किलोग्राम जावा महुआ एवं 40 लीटर महुआ शराब बरामद की गई। अभियान में कांकेबार निवासी राहुल कुमार को गिरफ्तार किया गया, जबकि अन्य अभियुक्तों के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम की धारा 47(a) के तहत फरार अभियोग दर्ज किया गया है। यह छापेमारी अभियान अवर निरीक्षक उत्पाद कांग्रेश कुमार के नेतृत्व में अधीनस्थ उत्पाद बल एवं प्रतिनियुक्त गृहरक्षक जवानों के सहयोग से सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : निखार हत्याकांड में मुख्य आरोपी अशोक सिंह राघव के कार्यालय और आवास पर छापेमारी, जांच के दौरान मिले कई अहम साक्ष्य

चार थाना की पुलिस ने सोनारी स्थित निजी न्यूज़ पोर्टल के कार्यालय और आवास को खंगाला जमशेदपुर : शहर के चर्चित निखार हत्याकांड की जांच के सिलसिले में पुलिस ने…

Spread the love

Jamshedpur : घाघीडीह जेल में बंद भाकुड़ ने रची थी मो. निजाम की हत्या की साजिश, दो गिरफ्तार, धारदार हथियार और देशी कट्टा बरामद

जमशेदपुर : जुगसलाई थाना क्षेत्र में मो. निजाम की हत्या की कथित साजिश का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों की…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time