Jamshedpur : महिला विश्वविद्यालय की 111 छात्राओं का एटीसी योकोहामा में चयन

  • जमशेदपुर विमेंस यूनिवर्सिटी में आयोजित प्लेसमेंट ड्राइव में बड़ी सफलता
  • भव्य प्लेसमेंट ड्राइव में छात्राओं का शानदार प्रदर्शन

जमशेदपुर : जमशेदपुर विमेंस यूनिवर्सिटी परिसर में एटीसी टायर्स (योकोहामा टायर्स) द्वारा एक भव्य प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया। इस ड्राइव में बीए, बीएससी, बीकॉम एवं पीजी पाठ्यक्रमों की कुल 246 छात्राओं ने पंजीकरण कराया। कार्यक्रम की शुरुआत कंपनी प्रतिनिधियों द्वारा आयोजित प्री-प्लेसमेंट टॉक से हुई, जिसमें कंपनी की कार्यसंस्कृति और करियर संभावनाओं की जानकारी दी गई। इसके बाद लिखित एवं साक्षात्कार प्रक्रिया के माध्यम से 121 छात्राओं को शॉर्टलिस्ट किया गया, जिससे छात्राओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : बर्मामाइंस में इनोवा–ऑटो की जोरदार टक्कर, बड़ा हादसा टला

भरूच प्लांट के लिए 111 छात्राओं का अंतिम चयन

चयन प्रक्रिया के अंतिम चरण में एटीसी टायर्स द्वारा 111 छात्राओं का चयन गुजरात के भरूच स्थित प्लांट के लिए किया गया। इस उपलब्धि पर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. (डॉ.) अंजिला गुप्ता ने चयनित छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि इस तरह के प्लेसमेंट ड्राइव छात्राओं को औद्योगिक क्षेत्र में सशक्त बनाने की दिशा में अहम कदम हैं। पूरे कार्यक्रम का सफल समन्वय प्लेसमेंट सेल की समन्वयक डॉ. रत्ना मित्रा एवं उनकी टीम द्वारा किया गया। यह आयोजन छात्राओं के लिए करियर निर्माण का एक महत्वपूर्ण अवसर साबित हुआ।

Spread the love

Related Posts

Potka : दो माह से लंबित वेतन भुगतान व जनगणना कार्य में लगाए जाने से शिक्षकों का फूटा आक्रोश, डीईओ से मुलाकात कर जतायी आपत्ति

पोटका : झारखंड माध्यमिक शिक्षक संघ, पूर्वी सिंहभूम के सदस्यों एवं विभिन्न माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों ने सोमवार को जिला शिक्षा पदाधिकारी (डीईओ) से मुलाकात कर दो माह से लंबित…

Spread the love

Gua : डीएवी एनआईटी  में 11 से 13 तक  तीन दिवसीय शिक्षक क्षमता संवर्धन कार्यशाला की हुई शुरुआत

गुवा : डीएवी एनआईटी जमशेदपुर मे क्षमता संवर्धन कार्यक्रम के शुभारंभ में डीएवी एनआईटी जमशेदपुर धर्म शिक्षक धर्म प्रकाश शास्त्री ने क्षेत्रीय रीजनल पदाधिकरी सुश्री रेखा कुमारी की अध्यक्षता एवं शिक्षकों…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time