Jamshedpur : भगवा पर आपत्तिजनक बयान को लेकर हिंदुवादी नेता चिंटू सिंह का कड़ा एतराज़

  • अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का प्रयोग किसी धर्म या प्रतीक के अपमान का लाइसेंस नहीं
  • सनातन उत्सव समिति ने दर्ज किया कड़ा विरोध

जमशेदपुर : हाल ही में बाबर खान द्वारा दिए गए बयान, जिसमें भगवा के संदर्भ में कठोर और अपमानजनक शब्दों का प्रयोग किया गया, को लेकर सनातन उत्सव समिति ने कड़ा एतराज़ दर्ज कराया है। समिति के संस्थापक चिंटू सिंह ने कहा कि भगवा किसी व्यक्ति, दल या चुनावी प्रतीक से जुड़ा विषय नहीं है, बल्कि यह भारत की सनातन सांस्कृतिक परंपरा, त्याग और राष्ट्रबोध का प्रतीक है। ऐसे प्रतीक के प्रति अमर्यादित भाषा का प्रयोग न केवल अनुचित है, बल्कि यह सामाजिक सद्भाव और संवैधानिक मूल्यों के भी विपरीत है।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : टाटा लीज नवीनीकरण के नाम पर मूलवासी अधिकारों से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं : झारखंड मूलवासी अधिकार मंच

लोकतंत्र में अभिव्यक्ति की जिम्मेदारी की जरूरत

चिंटू सिंह ने स्पष्ट किया कि लोकतंत्र में अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का अधिकार संविधान द्वारा प्रदत्त है, लेकिन यह अधिकार किसी भी समुदाय, आस्था या सांस्कृतिक प्रतीक के अपमान की छूट नहीं देता। विशेषकर चुनावी समय में इस प्रकार के बयान आदर्श आचार संहिता की भावना के भी प्रतिकूल माने जा सकते हैं। उन्होंने प्रशासन से अपेक्षा जताई कि विधिसम्मत प्रावधानों के तहत ऐसे बयानों पर आवश्यक कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में कोई भी व्यक्ति या समूह समाज में अनावश्यक तनाव उत्पन्न करने वाले वक्तव्य देने से बचे।

Spread the love

Related Posts

Baharagoda : खेती पर भारी ‘गजराज’ का कहर, शालदोहा में हाथियों ने रौंदी किसानों की मेहनत

धान की नर्सरी तबाह, रोपाई से पहले उजड़ी उम्मीदें, वन विभाग अलर्ट श्मशान घाट के रास्ते खेतों में घुसे हाथी बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड के शालदोहा गांव में हाथियों के…

Spread the love

Gua : गुवा सेल अस्पताल के समीप अधूरी पुलिया बनी राहगीरों के लिए खतरा

स्थानीय लोग प्रशासन से निर्माण कार्य पूर्ण और सुरक्षा उपाय लागू करने की कर रहे हैं मांग रात में स्थिति और भी खतरनाक, आंदोलन की चेतावनी गुवा : गुवा सेल…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *