Municipal Elections :  महिला सशक्तिकरण एवं उनके सम्मान के लिए कार्य करूंगी : डॉली मल्लिक

जमशेदपुर : झामुमो समर्थित जुगसलाई नगर परिषद अध्यक्ष पद की उम्मीदवार डॉली मल्लिक ने बुधवार को गौरीशंकर रोड, नया बस्ती, बोरा पट्टी, पुरानी बस्ती रोड सहित अन्य क्षेत्रों में जनसंपर्क अभियान चलाया। वहीं नुक्कड़ सभा में उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए डॉली मल्लिक ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की सरकार ने मंईयां सम्मान योजना के माध्यम से प्रदेश की महिलाओं को आर्थिक रूप मजबूती प्रदान करने का काम किया है। उन्होंने कहा कि जुगसलाई क्षेत्र की महिलाओं के सम्मान के लिए मैं हर संभव प्रयास करूंगी। साथ ही प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं के उत्थान के लिए चलाई जा रही योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए प्रयास करूंगी।

व्यापारियों का दर्द समझती हूं

डॉली मल्लिक ने कहा कि मैं एक सामान्य व्यापारी परिवार से आती हूं। इसलिए मैं जुगसलाई क्षेत्र के व्यापारियों के दर्द को बेहतर समझती और महसूस करती हूं। मैं उन्हें विश्वास दिलाना चाहती हूं कि उनके समस्याओं के समाधान करने के साथ ही जुगसलाई को सुंदर साफ एवं भयमुक्त ट्रेड हब बनाने के लिए प्रयास करूंगी।

कहा कि जुगसलाई की जनता जानती है कि पिछले 15 वर्षों से कौन उनके सुख दुख में खड़ा रहा है। आज कुछ लोग धनबल के प्रभाव से जनता को बरगलाने का प्रयास कर रहे हैं। उनके पास बताने के लिए कुछ है ही नहीं कि जुगसलाई के समस्याओं के लिए उन्होंने क्या किया है। इसलिए नगर परिषद जैसे छोटे चुनाव में प्रचार के लिए केंद्रीय स्तर के नेताओं को उतारा जा रहा है। जो कहीं न कहीं उनके हताशा और निराशा का परिचायक है। स्थानीय समस्या के समाधान के लिए केंद्रीय मंत्री नहीं आयेंगे। मेरा दावा है कि चुनाव के बादल छटते ही वे भी गायब हो जाएंगे, फिर उनका दर्शन दुर्लभ हो जाएगा।

समाज को बांटने वालों से किया सावधान
जन संपर्क अभियान चलाती प्रत्याशी डॉली मल्लिक साथ में जिला परिषद सदस्य पुर्णिमा मल्लिक व अन्य

आज जब हम सभी समाज को साथ लेकर जुगसलाई के विकास की बात कर रहे हैं तो वे लोग हिंदू-मुसलमान की बात कर रहे हैं। बीजेपी वाले हर चुनाव को हिंदू-मुसलमान करके जीतना चाहते हैं। मैं जुगसलाई की जनता से अपील करना चाहती हूं कि आप वैसे लोग को पहचानिए जो केवल चुनाव जीतने के लिए समाज को बांटने काम कर हैं। वैसे लोग जो सिर्फ अपना भला सोचते हैं, वे लोग भला जुगसलाई का क्या विकास करेंगे। हम लोगों ने कभी भेदभाव करके काम नहीं किया। जुगसलाई की समझदार जनता जानती है कौन उनके सुख दुख का साथी है।

डॉली मल्लिक ने लोगों से क्रम संख्या 3 चूड़ियां छाप पर वोट देने की अपील की। इस अवसर पर ममता ,रिमा, विक्की सोनकर, दिनेश जायसवाल, अंकुश साहनी, बाबू और मुकेश शर्मा सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता जनसंपर्क अभियान में शामिल हुए।

इसे भी पढ़ें Municipal Elections : जुगसलाई के वार्ड 12 में परिवर्तन की लहर, शिक्षित नेतृत्व को मिल रहा व्यापक जनसमर्थनः गौरव गोयल

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : 5001 से अधिक शिवभक्त कलशयात्री महिलाओं ने जंबू अखाड़ा स्थित बाबा लिंगेश्वरनाथ का किया जलाभिषेक

जमशेदपुर : पवित्र श्रावण मास के 24 अगस्त 2026 चौथे सोमवारी के पावन अवसर पर शहर के प्रसिद्ध जंबू अखाड़ा समिति द्वारा मुख्य संरक्षक अमरप्रीत सिंह काले एवं संरक्षक बंटी…

Spread the love

Potka : पोटका के जिला परिषद सदस्य पर हमला करने वालों  पर कार्रवाई की मांग, भाजपा ने दिया 48 घंटे का अल्टीमेटम

पोटका : जिला परिषद सदस्य सूरज मंडल, उनके परिवार और साथियों के साथ 16 अगस्त की रात कांवड़ यात्रा के दौरान कैरासाई के समीप अज्ञात लोगों द्वारा मारपीट के मामले…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time