Jamshedpur : मानगो के हर गली मोहल्ला में बुनियादी सुविधाएं पहुंचाना लक्ष्य : सुधा गुप्ता

मेयर प्रत्याशी सुधा गुप्ता ने की विभिन्न मुहल्लों में पदयात्रा कर मांगे वोट

जमशेदपुर : मानगो नगर निगम चुनाव की मेयर प्रत्याशी सुधा गुप्ता की पदयात्रा लगातार जारी है. यह पदयात्रा कई इलाकों में चलायी गयी. इस दौरान सुधा गुप्ता के साथ काफी संख्या में महिलाएं और युवा साथ रहे. सुधा गुप्ता ने कहा कि लोग विकास का साथ देंगे. जनता उनके साथ है. वे विकास की लंबित योजनाओं को धरातल पर उतारने के साथ ही हर गली मोहल्ला तक सारी बुनियादी सुविधाएं पहुंचाने के लिए कृतसंकल्पित है. उन्होंने कहा कि उनके लिए जनता-जनार्दन सर्वोपरि है. जनता के समस्याओं का निराकरण के साथ ही पूरे मानगो को बदलने का काम करेंगे. बिना किसी भेदभाव का विकास करना ही उनका लक्ष्य है और मानगो को विकसित बनाना है.

इन मुहल्लों में चलाया जन संपर्क

सुधा गुप्ता ने शुक्रवार को मानगो बाजार, किस्टोनगर, सरोजिनी पथ, बगानशाही, गंगा विहार, सुकना बस्ती, वास्तु विहार, मुंशी मोहल्ला, झारखण्ड कॉलोनी, रिपिट कॉलोनी, वसुन्धरा हिलव्यू के आसपास के क्षेत्रों में पदयात्रा जनसंपर्क का लोगों से उनके पक्ष में मतदान करने की अपील की. मानगो नगर निगम चुनाव की मेयर प्रत्याशी सुधा गुप्ता ने पदयात्रा के दौरान घर-घर जाकर लोगों से संवाद किया और क्षेत्र की जमीनी समस्याओं को गंभीरता से सुना. विभिन्न क्षेत्रों के लोगों ने नालों की नियमित सफाई, स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता, जर्जर सड़कों की मरम्मत, स्ट्रीट लाइट व्यवस्था और कचरा प्रबंधन जैसी समस्याओं को प्रमुखता से उठाया. इस पर प्रत्याशी ने भरोसा दिलाया कि चुनाव जीतने के बाद समस्याओं का समाधान कराया जाएगा. उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य है कि हर मानगो के हर गली मोहल्ले तक बुनियादी सुविधाएं पहुंचें. पदयात्रा के दौरान मेयर प्रत्याशी सुधा गुप्ता ने महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों से विशेष रूप से बातचीत कर उनकी दैनिक जीवन से जुड़ी चुनौतियों को जाना और उनसे कहा कि आगामी 23 फरवरी को अपने अपने घरों से निकलकर कार्पेट के निशान क्रम संख्या 11 नंबर पर वोट डाल कर मुझे विजयी बनाएं.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : राजस्थान सेवा सदन व शिव मंदिर के निर्माण व जीर्णोद्धार में दीपक अग्रवाल रामूका का है अतुलनीय योगदान


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Potka: पोटका प्रखंड सह अंचल कार्यालय का विधायक संजीव सरदार ने किया औचक निरीक्षण, लेटलतीफ अधिकारियों-कर्मचारियों पर भड़के, मुख्य द्वार पर कुर्सी लगाकर घंटों बैठे

देर से पहुंचे कर्मियों को माला पहनाकर जताई नाराजगी; कहा- जनता के काम में लापरवाही बर्दाश्त नहीं विशेष गहन पुनरीक्षण के लिए पहुंच रहे ग्रामीण, काम धीमा होने की मिली…

Spread the love

Jamshedpur : जमशेदपुर में अवैध हथियारों की खरीद-बिक्री का खुलासा, 23 वर्षीय युवक गिरफ्तार; तीन किशोर भी अपराध में शामिल

30 हजार रुपये में हथियार खरीदने की बात आई सामने, देसी पिस्टल, दो जिंदा गोलियां और दो मोबाइल बरामद जमशेदपुर : शहर में अवैध हथियारों की खरीद-बिक्री के खिलाफ कार्रवाई…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time