Jadugora : USIL की मान्यता प्राप्त श्रमिक संगठन जादूगोड़ा लेबर यूनियन की बैठक में उठा घटिया सुरक्षा पीपी कीट वितरण का मुद्दा

कमिटी मेंबरों ने जताई नाराज़गी, सुविधाओं में कटौती पर उठाएं सवाल

जादूगोड़ा : यूसिल की मान्यता प्राप्त श्रमिक संगठन जादूगोड़ा लेबर यूनियन( इंटक) के कमिटी मेंबरों की बुधवार को तुरामडीह यूनियन कार्यालय में बैठक हुई। बैठक में जादूगोड़ा, नरवा पहाड़, तुरामडीह यूरेनियम प्रोजेक्ट के कमिटी  मेंबरों ने हिस्सा लिया। बैठक की अध्यक्षता यूनियन महामंत्री सुरजीत सिंह ने की। इधर  बैठक में यूसिल प्रबंधन द्वारा लगातार सुविधाओ में कटौती, यूसिल कर्मी को मिलने वाली घटिया सुरक्षा कीट पर कमिटी मेंबरों ने गहरी नाराज़गी जताई। बैठक में कमिटी मेंबरों ने बीते कई महीनों से नरवा पहाड़ में कैंटीन सुविधा ठप्प होने को लेकर भी सवाल उठाए तथा कहा कि यूसिल के कंपनी कर्मी भूखे पेट माइंस में काम करने को विवश हैं। कैंटीन में मिलने वाली खाद्य सामग्री की फूड इंस्पेक्टर से जांच कराने, यूसिल की नरवा पहाड़, तुरामडीह व महुलडीह माइंस में घटिया सुरक्षा पीपी कीट मसलन गमबूट को लेकर आईएसओ केके राव से मुलाकात कर गुणवत्तायुक्त सामान आपूर्ति करने की मांग यूनियन के समक्ष रखी। कमिटी मेंबरों ने जादूगोड़ा मिल डिविजन में सुरक्षा से जुडी शाफ़्ट काउंसिल की बैठक नहीं बुलाने व मंडराता सुरक्षा खतरा, नरवा पहाड़ व डॉक्टरों दवा की घोर कमी को लेकर भी गहरी चिंता व्यक्त की। यूनियन ने फैसला लिया कि जल्द ही  एक प्रतिनिधिमंडल यूसिल के सीएमडी डॉ. कंचम आनंद राव से मुलाकात कर कंपनी की विसंगतियों से अवगत कराएगा।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : बागबेड़ा में शराबी भाई की टांगी से वार कर हत्या, आरोपी छोटा भाई गिरफ्तार 

Spread the love

Related Posts

Bahragora : माटिहाना पंचायत में ‘हरित क्रांति अभियान’ के तहत वृहद पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

बहरागोड़ा : माटिहाना पंचायत भवन परिसर में टारगेट फाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित ‘हरित क्रांति अभियान – The Green Voice (फॉर बेटर टुमारो)’ के तहत एक विशाल पौधारोपण सह पौधा…

Spread the love

Jadugora : पत्रकार विद्या शर्मा की पत्नी रागनी शर्मा का असामायिक निधन,क्षेत्र में शोक की लहर

जादूगोड़ा : जादूगोड़ा के पत्रकार विद्या शर्मा की पत्नी रागनी शर्मा ( 52) का रविवार की सुबह निधन हो गया।उनके निधन की सूचना मिलने के बाद परिचित एवं शुभचिंतकों में…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time