Municipal Elections Result : डॉली मल्लिक ने बिगाड़ा रिंकू सिंह का खेल, नौशीन खान 720 वोट से विजयी, झामुमो समर्थित प्रत्याशी रही तीसरे स्थान पर

नौशीन खान को 11563, रिंकू सिंह को 10843 तथा डॉली मल्लिक को मिला 895 वोट

जमशेदपुर : जुगसलाई नगर परिषद चुनाव में अध्यक्ष पद पर राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष हिदायतुल्लाह खान की पत्नी नौशीन खान विजयी हुई. उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी भाजपा समर्थित प्रत्याशी रिंकू सिंह को 720 वोट से हराया. नौशीन खान को कुल 11568 मत प्राप्त हुआ. जबकि रिंकू सिंह को 10843 मत मिला. चक्रवार परिणाम पर नजर डालें तो पहले चक्र की गिनती में नौशीन खान 6654 वोट मिला. जबकि भाजपा समर्थित प्रत्याशी रिंकू सिंह को 1426 मत प्राप्त हुआ. वहीं झामुमो समर्थित प्रत्याशी डॉली मल्लिक को पहले चक्र में 159 वोट ही मिले. इसी तरह दूसरे चक्र में नौशीन खान को 4814 वोट मिला. जबकि रिंकू सिंह को 3535 वोट प्राप्त हुआ. इस चक्र में नौशीन खान 1279 वोट से आगे रही. जबकि डॉली मल्लिक को 232 वोट मिले. तीसरे एवं अंतिम चक्र में नौशीन खान को 95, रिंकू सिंह को 5882 तथा डॉली मल्लिक को 504 वोट मिले. इस तहर तीनों चक्र की मतगणना के पश्चात नौशीन खान को कुल 11563 वोट, रिंकू सिंह को कुल 10843 वोट मिला. जिससे 720 वोट से नौशीन खान विजयी हुईं. वहीं झामुमो समर्थित डॉली मल्लिक को 895 वोट मिले. गौरतलब हो कि रिंकू सिंह की ओर से डॉली मल्लिक से समर्थन देने की अपील की गई थी. लेकिन डॉली मल्लिक के पति मानिक मल्लिक ने साफ इंकार कर दिया. जबकि अध्यक्ष पद पर खड़ी बलबीर कौर, कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी इंदू देवी, तथा जसप्रीत कौर ने रिंकू सिंह को  मतदान से 12 घंटे पहले अपना समर्थन दे दिया. हालांकि समर्थन देने के बाद भी तीनों प्रत्याशियों को (इंदू देवी-179, जसप्रीत कौर-93 तथा बलबीर कौर को 548 वोट) मिला. तीनो को कुल 820 वोट मिला. जो रिंकू सिंह के लिए खतरा साबित हुआ. हालांकि डॉली मल्लिक ने अगर रिंकू सिंह को समर्थन दे दिया होता तो परिणाम रिंकू सिंह के पक्ष में जा सकता था.

जुगसलाई नगर परिषद अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों को मिले वोट
  1. इंदू देवी- 179
  2. जसप्रीत कौर- 93
  3. 3.डॉली मल्लिक- 895
  4. नीलूफर हुसैन- 212
  5. नौशीन खान- 11563
  6. बलबीर कौर- 548
  7. मुस्सर्रत खातुन- 184
  8. रिंकु सिंह- 10843
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : ट्रेनों की लेटलतीफी के खिलाफ रेल यात्री संघर्ष समिति मुखर, रणनीति बनाने को 23 को अहम बैठक

यात्री ट्रेनों को रोक कर मालगाड़ियों को प्राथमिकता देना गलत संघर्ष समिति के 50 समूह बनाए जाएंगे एक और बड़ी बैठक का आयोजन 23 अप्रैल को रेलवे स्टेशन पर दस्तखत…

Spread the love

Jamshedpur : सेंदरा पर्व पर पूरी तरह शिकार पर रहेगी रोक : प्रधान वन संरक्षक 

वन विभाग के अधिकारियों के साथ 85 गांव के इको विकास समिति के सदस्य हुए शामिल जमशेदपुर : सेंदरा पर्व को लेकर इस बार दलमा क्षेत्र में वन विभाग ने…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time