Jamshedpur : जुगसलाई रेलवे फाटक गोलचक्कर पर ट्रैफिक पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 80 लीटर अवैध देसी शराब जब्त

जमशेदपुर : शहर की ट्रैफिक पुलिस अब केवल हेलमेट और सीट बेल्ट जांच तक सीमित नहीं रह गई है, बल्कि सड़कों पर हो रही अवैध गतिविधियों पर भी पैनी नजर रख रही है। मंगलवार दोपहर जुगसलाई रेलवे फाटक गोलचक्कर पर ट्रैफिक पुलिस ने सूझबूझ और तत्परता का परिचय देते हुए भारी मात्रा में अवैध देसी शराब बरामद की।

जानकारी के अनुसार रेलवे स्टेशन की ओर से आ रही एक स्कूटी (नंबर: JH 05D/01903) को नियमित जांच के तहत रुकने का इशारा किया गया। चालक ने पुलिस को देखकर वाहन नहीं रोका और भागने की कोशिश की। मौके पर तैनात असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर (ASI) शमशाद आलम ने तत्परता दिखाते हुए दौड़कर स्कूटी को पकड़ लिया। जांच के दौरान जब चालक से ड्राइविंग लाइसेंस मांगा गया और पूछताछ की गई, तो अधिकारी को उसके मुंह से शराब की तेज गंध महसूस हुई।

पुलिस की सख्ती देख स्कूटी पर सवार दूसरा व्यक्ति मौके से फरार हो गया। हालांकि मुख्य आरोपी को पुलिस ने पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान बागबेड़ा निवासी रवि कुमार दास के रूप में हुई है। स्कूटी की तलाशी लेने पर उसमें से लगभग 70 से 80 लीटर अवैध देसी शराब बरामद की गई।

ट्रैफिक थाना प्रभारी  ने बताया कि नियमित वाहन जांच के साथ-साथ ट्रैफिक पुलिस अवैध गतिविधियों पर भी लगातार नजर बनाए हुए है। उन्होंने कहा कि गिरफ्तार आरोपी और जब्त शराब को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए जुगसलाई थाना के सुपुर्द कर दिया गया है। पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : बोड़ाम आइसक्रीम फैक्ट्री में सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, युवक-युवती समेत 7 गिरफ्तार

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : टेल्को में सड़क किनारे खड़े क्रेन के समीप झाड़ियों में लगी आग, दमकल विभाग की तत्परता ने आग पर पाया काबू 

जमशेदपुर : टेल्को थाना क्षेत्र के जेम्को से रामाधीन बागान ग्वाला बस्ती जाने वाले मुख्य मार्ग पर मंगलवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। छठ घाट के समीप सड़क…

Spread the love

Gua : रांजाबुरु खदान आंदोलन समाप्त, त्रिपक्षीय वार्ता में चार मांगों पर बनी सहमति

स्थानीय युवाओं के अधिकारों की अनदेखी नहीं होने दी जाएगी : दीपक बिरुवा गुवा : गुवा सेल के रांजाबुरु खदान क्षेत्र में 75 प्रतिशत स्थानीय रोजगार, रेक लोडिंग एवं ट्रांसपोर्टिंग…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *