Jamshedpur : उलीडीह में 33 पुड़िया ब्राउन सुगर के साथ दो युवक गिरफ्तार, भेजा गया जेल

जमशेदपुर : उलीडीह थाना क्षेत्र के स्वर्णरखा प्रोजेक्ट कॉलोनी में पुलिस ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए दो युवकों को नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से ब्राउन शुगर की कुल 33 पुड़िया बरामद की है जिनका कुल वजन 6.56 ग्राम बताया जा रहा है।

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कॉलोनी क्षेत्र में नशीले पदार्थों का अवैध लेन-देन किया जा रहा है। सूचना के आधार पर उलीडीह थाना पुलिस ने सुबह करीब 10:30 बजे छापेमारी अभियान चलाया। छापेमारी के दौरान मौके से दो युवकों को हिरासत में लिया गया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जम्भूबन महतो और राहुल कुमार पंडित के रूप में हुई है। दोनों आरोपी तमुलिया, थाना चांडिल अंतर्गत कपाली ओपी क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं।

बरामदगी के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस ने बताया कि मामले की आगे जांच की जा रही है और यह पता लगाया जा रहा है कि ब्राउन शुगर कहां से लाई गई थी और इसकी आपूर्ति किन लोगों तक की जा रही थी।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : टेल्को में सड़क किनारे खड़े क्रेन के समीप झाड़ियों में लगी आग, दमकल विभाग की तत्परता ने आग पर पाया काबू 

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : टेल्को में सड़क किनारे खड़े क्रेन के समीप झाड़ियों में लगी आग, दमकल विभाग की तत्परता ने आग पर पाया काबू 

जमशेदपुर : टेल्को थाना क्षेत्र के जेम्को से रामाधीन बागान ग्वाला बस्ती जाने वाले मुख्य मार्ग पर मंगलवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। छठ घाट के समीप सड़क…

Spread the love

Gua : रांजाबुरु खदान आंदोलन समाप्त, त्रिपक्षीय वार्ता में चार मांगों पर बनी सहमति

स्थानीय युवाओं के अधिकारों की अनदेखी नहीं होने दी जाएगी : दीपक बिरुवा गुवा : गुवा सेल के रांजाबुरु खदान क्षेत्र में 75 प्रतिशत स्थानीय रोजगार, रेक लोडिंग एवं ट्रांसपोर्टिंग…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *