Seraikela : NH-33 पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत, छानबीन में जुटी पुलिस 

सरायकेला : सरायकेला-खरसावां जिला के चांडिल अनुमंडल क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-33 पर शहरबेड़ा के समीप बुधवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि युवक किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया, जिससे घटनास्थल पर ही उसने दम तोड़ दिया। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

मृतक की पहचान आधार कार्ड के अनुसार लोसो मुर्मू के रूप में हुई है। वह सरायकेला प्रखंड के बड़ामारी पंचायत अंतर्गत छोटा बड़ामारी गांव का निवासी बताया जा रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार तड़के सड़क पर एक युवक का शव पड़े होने की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। आशंका जताई जा रही है कि तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने टक्कर मारने के बाद मौके से फरार हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही समाजसेवी एवं “हाईवे किंग” के नाम से चर्चित शेखर गांगुली मौके पर पहुंचे। उन्होंने तत्परता दिखाते हुए प्रशासन को घटना की जानकारी दी और एंबुलेंस की व्यवस्था कराई। स्थानीय लोगों के सहयोग से शव को एमजीएम अस्पताल भेजा गया, जहां पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

इधर, चांडिल थाना पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच के साथ अज्ञात वाहन की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है तथा परिजनों को सूचना दी जा रही है।

राष्ट्रीय राजमार्ग-33 पर लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा और तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से हाईवे पर नियमित गश्ती और स्पीड कंट्रोल की मांग की है।

इसे भी पढ़ें : Accident : दोबो पुल के समीप अनियंत्रित होकर ट्रेलर पलटा, चालक लापता, ट्रेलर के नीचे दबे होने की आशंका

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : विप्र फाउंडेशन ने सामाजिक एकजुटता और महिला सहभागिता पर दिया जोर, पूर्वी सिंहभूम की नई कार्यकारिणी ने संभाला पदभार

जमशेदपुर : विप्र फाउंडेशन, झारखंड जोन-6 के अंतर्गत पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) शाखा की नवगठित कार्यकारिणी का पदभार ग्रहण एवं मिलन समारोह रविवार को जुगसलाई स्थित श्री राजस्थान शिव मंदिर के…

Spread the love

Jamshedpur : मानगो नगर निगम की ‘मनमानी’ के खिलाफ 27 जुलाई को हल्ला बोल, विधायक सरयू राय के नेतृत्व में होगा महाधरना 

जमशेदपुर : मानगो नगर निगम की कथित मनमानी और विकास कार्यों को रोके जाने के विरोध में जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय के नेतृत्व में सोमवार, 27 जुलाई को…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time