Jamshedpur : वृद्धा की मौत के बाद टाटानगर रेलवे अस्पताल में हुआ जमकर हंगामा, परिजनों ने चिकित्सीय लापरवाही का आरोप लगाया

हंगामे की सूचना पर परसुडीह पुलिस ने पहंचकर मामला शांत कराया, पोस्टमार्टम के बाद मौत के कारणों का चलेगा पता

जमशेदपुर : परसुडीह थाना क्षेत्र के हलूदबनी निवासी राजेश प्रसाद की 70 वर्षीय माता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद जमकर हंगामा हुआ. परिजनों ने टाटानगर रेलवे हॉस्पिटल के डॉक्टरों और प्रबंधन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है. परिजनों के अनुसार, 3 तारीख को सांस लेने में तकलीफ होने के कारण वृद्ध महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया था. उनका कहना है कि इलाज के दौरान डॉक्टरों ने सही तरीके से देखभाल नहीं की, जिससे उनकी स्थिति बिगड़ती चली गयी. आरोप है कि महिला की मौत हो जाने के बाद भी अस्पताल प्रशासन की ओर से परिजनों को कोई आधिकारिक सूचना नहीं दी गयी. परिजनों का दावा है कि अस्पताल में इलाज के लिए आए अन्य मरीजों और उनके परिजनों से उन्हें जानकारी मिली कि उनकी माता का निधन हो चुका है.सूचना मिलने के बाद जब परिवार के लोग अस्पताल पहुंचे, तो वहां मौजूद प्रबंधन और स्टाफ के साथ उनकी कहासुनी हो गयी. परिजनों का आरोप है कि इस दौरान उनके साथ मारपीट भी की गयी. घटना की सूचना मिलते ही परसुडीह थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी. पुलिस ने दोनों पक्षों से जानकारी ली है और आगे की कार्रवाई की बात कही है. मृतका अपने पीछे चार बच्चों का भरा-पूरा परिवार छोड़ गयी हैं. परिवार के सदस्यों ने मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा.

 

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : TSUISL के ट्रांसफॉर्मर से क्वाइल चोरी करने के तीन आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : TATA STEEL में चोरी करने घुसा जुगसलाई का युवक 35 किलोग्राम इंसुलेटेड कॉपर केबल के साथ धराया, सुरक्षाकर्मियों ने पुलिस को सौंपा

जमशेदपुर : Tata Steel की सुरक्षा टीम ने कंपनी परिसर में चोरी के खिलाफ सख्त निगरानी के तहत एक बड़ी सफलता हासिल की है। नियमित पेट्रोलिंग और सतर्क निगरानी के…

Spread the love

Jamshedpur : सैल्यूट तिरंगा के रवि शंकर तिवारी के प्रयास से सुदामा ठाकुर के दिल का ब्रह्मानंद अस्पताल में हुआ सफल ऑपरेशन

जमशेदपुर : बर्मामाइंस कैलाश नगर के रहने वाले सुदामा ठाकुर को ब्रह्मानंदम (सोनारी) में इलाज के दौरान जानकारी मिली कि उनके हार्ट में तीन ब्लॉकेज है, जिन्हें ओपन हार्ट सर्जरी…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *