Bahragora: पीएम श्री प्लस टू उच्च विद्यालय खंडामौदा का वार्षिक उत्सव, शिक्षा मंत्री ने की विद्यालय की प्रशंसा, किए कई वादे

बहरागोड़ाः बहरागोड़ा प्रखंड में स्थित पीएम श्री खंडामौदा प्लस टू ओड़िया विद्यालय में शुक्रवार को 85वें स्थापना दिवस का भव्य आयोजन किया गया. इस अवसर पर राज्य के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन मुख्य अतिथि और विधायक समीर मोहंती विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे. समारोह में पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉ. दिनेश कुमार षड़ंगी, बहरागोड़ा महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. बालकृष्ण बेहरा, संजीव महंती समेत कई गणमान्य लोग भी शामिल हुए.

 

कार्यक्रम का शुभारंभ

स्थापना दिवस समारोह की शुरुआत गोपबधु चौक में स्वर्गीय गोपबोंधु दास और विद्यालय में स्थापित स्वर्गीय तारापद षड़ंगी की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ हुई. इसके बाद अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का औपचारिक शुभारंभ किया. विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक कमल पड़िहारी ने विद्यालय की उपलब्धियों और आवश्यकताओं पर एक प्रस्ताव रखा, जिसमें छात्रावास, भोजन कक्ष, साइकिल स्टैंड, 12 अतिरिक्त कक्ष, और कॉन्फ्रेंस हॉल की मांग प्रमुख थी. उन्होंने बताया कि इस वर्ष विद्यालय का माध्यमिक परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा और यहां लगभग एक हजार विद्यार्थी अध्ययनरत हैं.

ओड़िया भाषा का महत्व

मुख्य अतिथि राज्य के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन ने विद्यालय की प्रशंसा करते हुए कहा कि ओड़िया भाषा समाज के लिए ऐतिहासिक महत्व रखती है. उन्होंने आश्वासन दिया कि झारखंड सरकार विद्यालयों के विकास पर विशेष ध्यान दे रही है और शिक्षकों की बहाली प्रक्रिया तेजी से चल रही है. उन्होंने कहा, “जल्द ही 26,001 शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी. इस विद्यालय की सभी कमियों को विधायक के साथ बैठक कर दूर किया जाएगा.”

आदर्श शिक्षण संस्थान का निर्माण

विधायक समीर महंती ने भी विद्यालय की सराहना करते हुए कहा कि यहां के छात्र अनुशासित हैं और विद्यालय को आदर्श शिक्षण संस्थान बनाया जाएगा. उन्होंने बताया कि विद्यालय में चार नए कक्षों का निर्माण जल्द होगा, जिसके लिए उपायुक्त से चर्चा की जा रही है. इसके अलावा, साइकिल स्टैंड का निर्माण कार्य भी शीघ्र पूरा किया जाएगा.

ऐतिहासिक पृष्ठभूमि की चर्चा

पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉ. दिनेश कुमार षड़ंगी ने विद्यालय की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इस ओड़िया माध्यम स्कूल से पढ़कर कई छात्र इंजीनियर, डॉक्टर और शिक्षक बन चुके हैं. उन्होंने विद्यालय के संस्थापकों की भूमिका को भी याद किया और स्कूल के विकास में हर संभव योगदान देने का आश्वासन दिया.

 

रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम

समारोह के दौरान विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए, जिसमें नृत्य, नाटक और संगीत का शानदार प्रदर्शन हुआ. कार्यक्रम का संचालन शिक्षक एवं समाजसेवी मनोरंजन गिरी ने किया.

उपस्थित गणमान्य लोग

इस मौके पर प्रखंड अध्यक्ष असित मिश्रा, स्कूल के प्रधान अध्यापक कमल पड़िहारी, मनोरंजन गिरी, रतिकांत सीट, हरिपद पाल, लक्ष्मण गिरी, कृष्ण चंद्र पोईडा, मृणाल कांति घोष, देवासिसी गिरी, धनंजय सिंह, लंबोधर कुंवर, काली पाल आदि गणमान्य लोग उपस्थित थे.

 

इसे भी पढ़ें :  Seraikela  :  कुचाई थाना क्षेत्र में अवैध अफीम की खेती में शामिल चार गिरफ्तार, भेजा गया जेल

 

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : 10 करोड़ नशा-मुक्ति प्रतिज्ञा महाअभियान का 7 अगस्त को जमशेदपुर में शुभारंभ, राज्यपाल करेंगे उद्घाटन

जमशेदपुर : देशव्यापी नशामुक्ति जनजागरण को नई गति देने के उद्देश्य से प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय द्वारा भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के नशा मुक्त भारत अभियान तथा गृह…

Spread the love

Jamshedpur : बॉल्डविन फार्म एरिया हाई स्कूल में प्री-प्राइमरी के विद्यार्थियों के लिए ‘मदर्स मीट’ का आयोजन

जमशेदपुर : बॉल्डविन फार्म एरिया हाई स्कूल, कदमा में प्री-प्राइमरी कक्षाओं के विद्यार्थियों की माताओं के लिए एक विशेष ‘मदर्स मीट’ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बच्चों की…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time