Asam: भारतीय वायुसेना का लड़ाकू विमान सुखोई दुर्घटनाग्रस्त, दो पायलट शहीद, मामले की जांच शुरू

गुवाहाटी (असम) : पूर्वोत्तर भारत के राज्य असम से बड़ी खबर सामने आई है। यहां भारतीय वायुसेना का आधुनिक सुखोई लड़ाकू विमान क्रैश हो गया है। यह विमान पहले अचानक रडार से लापता हो गया था, जिसके बाद उसके असम के कार्बी आंगलॉन्ग इलाके में दुर्घटनाग्रस्त होने की जानकारी सामने आई।

जानकारी के अनुसार फाइटर जेट ने असम के जोरहाट एयरबेस से ट्रेनिंग मिशन के लिए उड़ान भरी थी। विमान से आखिरी बार शाम 7:42 बजे संपर्क हुआ था, जिसके बाद वह अचानक रडार से गायब हो गया।

बाद में स्थानीय लोगों ने आसमान से एक विमान को नीचे आते देखा और तेज धमाके की आवाज सुनी। इसके बाद सेना और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया।

बताया जा रहा है कि इस हादसे में विमान में सवार दोनों पायलट शहीद हो गए। भारतीय वायुसेना द्वारा मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

रूस में निर्मित Sukhoi-30MKI लड़ाकू विमान भारतीय वायुसेना के सबसे ताकतवर फाइटर जेट्स में से एक माना जाता है और वायुसेना इसके 200 से अधिक विमानों का इस्तेमाल करती है।

इसे भी पढ़ें : West Bengal : पश्चिम बंगाल के गवर्नर सीवी आनंद बोस ने अपने पद से इस्तीफा दिया

Spread the love

Related Posts

Jadugora : पोटका में सामाजिक कार्यकर्ता शंकर मुंडा के साथ मारपीट, जान से मारने की मिली धमकी, पोटका थाना में मामला दर्ज

जादूगोड़ा :पोटका थाना क्षेत्र में दबंगई का सनसनीखेज मामला सामने आया है। गांव में घुसकर पोटका निवासी सह सामाजिक कार्यकर्ता शंकर मुंडा को धमकाने, मारपीट करने का मामला प्रकाश में…

Spread the love

Potka : हरिणा मेला से लौट रहे स्कूटी सवार सड़क हादसे में घायल, एक की हालत गंभीर

पोटका : कोवाली थाना क्षेत्र के कोवाली लैम्पस के समीप रविवार को सड़क दुर्घटना में स्कूटी सवार दो युवक घायल हो गए। घायलों की पहचान जुगसलाई थाना क्षेत्र के बलदेव…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time