Jamshedpur : बोड़ाम में घर का ताला तोड़कर पांच खस्सी की चोरी, चार पहिया से आए थे चोर, थाने में अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

जमशेदपुर : बोड़ाम थाना क्षेत्र के आंधारझोर गांव स्थित केंदडीह टोला में शुक्रवार की देर रात अज्ञात चोरों ने ताला तोड़कर पांच खस्सी (बकरी) की चोरी कर ली। चोरी की इस घटना से इलाके के ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। चोरी गए खस्सियों की अनुमानित कीमत करीब एक लाख रुपये बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार सातनाला–बोड़ाम मुख्य सड़क किनारे रहने वाले आशुतोष महतो ने ईद के बाजार को ध्यान में रखते हुए पांच खस्सी पाल रखे थे। शुक्रवार की रात अन्य दिनों की तरह उन्होंने बाउंड्री गेट में ताला बंद किया और परिवार के साथ घर में सो गए। रात करीब 12 बजे के बाद अज्ञात चोर चार पहिया वाहन से पहुंचे और बाउंड्री में लगे ग्रिल का ताला तोड़कर खस्सियों को वाहन में लादकर फरार हो गए।

शनिवार की सुबह करीब पांच बजे परिवार के लोगों को घटना की जानकारी तब हुई जब उन्होंने ग्रिल का ताला टूटा हुआ देखा और खस्सी गायब पाए। इसके बाद आशुतोष महतो ने मामले की सूचना पुलिस को दी और अज्ञात चोरों के खिलाफ थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई।

ग्रामीणों के अनुसार चोर पहले पास में रहने वाले राजू महतो के घर में भी घुसे थे, लेकिन वहां खस्सी पास में नहीं मिलने और घर के अंदर लोगों के सोए होने के कारण वे बाहर से दरवाजे की सिकड़ी बंद कर वहां से निकल गए।

गौरतलब है कि इससे पहले एक मार्च को बोड़ाम बाजार में शटर का ताला तोड़कर विदेशी शराब दुकान से नकदी समेत लाखों रुपये की चोरी हुई थी। उस मामले का अब तक खुलासा नहीं हो सका है। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से क्षेत्र के लोगों में आक्रोश और भय का माहौल है।

शनिवार सुबह सूचना मिलने पर बोड़ाम पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और चोरों की तलाश जारी है।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : डीडीसी ने जिले में लंबित विभिन्न मद की विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की, योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन का दिया निर्देश

Spread the love

Related Posts

Jhargram : झाड़ग्राम पुलिस ने अपराध, यौन उत्पीड़न और बाल विवाह की रोकथाम को लेकर शैक्षणिक संस्थानों में चलाया जागरूकता अभियान

झाड़ग्राम : महिला एवं बाल सुरक्षा, नशामुक्ति, अवैध शराब कारोबार और सार्वजनिक सुरक्षा को लेकर झाड़ग्राम जिला पुलिस ने जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में जागरूकता और प्रवर्तन अभियान चलाया।…

Spread the love

Bahragora : बहरागोड़ा के मानुषमुड़िया में बेलुड़मठ की तर्ज पर निर्मित होगा भव्य पूजा पंडाल, भूमि पूजन के साथ दुर्गोत्सव की तैयारियां शुरू

बहरागोड़ा : पूर्वी सिंहभूम जिले के बहरागोड़ा प्रखंड अंतर्गत मानुषमुड़िया गांव में आगामी सार्वजनिक दुर्गोत्सव को भव्य एवं अलौकिक रूप प्रदान करने के उद्देश्य से बुधवार को पंडित लालटू पांडा…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time