नरवा पहाड़ के शंकरदा  में  श्रीमद भागवत कथा का आयोजन,धूमधाम से निकाली गई कलश यात्रा

  30 दिसंबर तक चलेगा श्रीमद् भागवत कथा, पंडित दीपक शास्त्री करेंगे कथा वाचन

जादूगोड़ा: नरवा पहाड़ स्थित शंकरदा गांव में 24 से 30 दिसंबर तक श्रीमद भागवत कथा का आयोजन किया गया। इस आवसर मंगलवार को 101 कन्याओं ने कलश यात्रा निकली।जिसकी अगुवाई अयोध्या से आए कथा वाचक पंडित दीपक शास्त्री ,अनिल भक्त व पूर्व जिला परिषद करुणा मय मंडल।ने की। इस कलश यात्रा से पूरा गांव भक्ति में हो गया। इस मौके पर कथा वाचक दीपक शास्त्री ने कहा कि भागवत कथा जीवन जीने की कला सिखाती है।जिसके जरिए भागवत कथा में बताए गए ज्ञान को आत्मसात कर परमात्मा से जुड़ कर जीवन को सार्थक बनाया जा सकता है। वहीं पूर्व जिला परिषद करुणा मय मंडल व अनिल भक्त ने कहा कि विश्व शांति, सनातन समृद्धि व सृष्टि सुरक्षा को लेकर श्रीमद भागवत कथा का आयोजन शंकर दा गांव किया गया है। कथा का विश्राम आगामी 30 दिसंबर को होगा। आझ के कार्यक्रम को सफल बनाने में रजत भक्त, शंकर भक्त,अमित कुमार भक्त,बिमल कुमार भक्त , गणेश चंद्र भक्त , चित्रा रंजन भक्त, समेत समस्त ग्रामीणों ने अहम योगदान दिया।

Spread the love
  • Related Posts

    Jamshedpur : बिष्टुपुर तुलसी भवन में मारवाड़ी महिला मंच का तीन दिवसीय राखी मेला शुरू, MLA पूर्णिमा साहू ने किया उद्घाटन

    जमशेदपुर : मारवाड़ी महिला मंच, जमशेदपुर शाखा का बिष्टुपुर स्थित तुलसी भवन में तीन दिवसीय राखी मेला का शुभारंभ सोमवार को हो गया, जों 22 जुलाई बुधवार तक चलेगा। मेला…

    Spread the love

    Jamshedpur : स्वदेशी जागरण मंच की ‘पर्यावरण पहल’ के तहत साईं सरस्वती इंग्लिश स्कूल में संगोष्ठी एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

    जमशेदपुर : स्वदेशी जागरण मंच द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं जनजागरूकता के उद्देश्य से संचालित “पर्यावरण पहल” अभियान के अंतर्गत शिवम शिल्प कला केंद्र के संयुक्त तत्वावधान में बागबेड़ा के मतलाडीह…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time