Jamshedpur : भारतीय वायु सेना के फाइटर पायलटों की शहादत पर पूर्व सैनिकों ने दी श्रद्धांजलि

जमशेदपुर  : पूर्व सैनिक सेवा परिषद पूर्वी सिंहभूम ने असम के कार्बी आंगलोंग में 6 मार्च 2026 को एक ट्रेनिंग मिशन के दौरान भारतीय वायुसेना का सुखोई Su-30MKI फाइटर जेट क्रैश हो गया, जिसमें वायु सेना के दो जांबाज पायलट, स्क्वाड्रन लीडर अनुज और फ्लाइट लेफ्टिनेंट पुरवेश दुरागकर शहीद हो गए। यह दुर्घटना जोरहाट एयर बेस से उड़ान भरने के बाद पहाड़ी इलाके में हुई। इस खबर की जानकारी मिलते ही शहर की आम जनता एवं पूर्व सैनिकों में शोक का लहर दौड़ गया। इसी क्रम में संगठन के प्रतिनिधियों ने मानगो गाँधीघाट में अपनी श्रद्धा सुमन अर्पित की।
शहीद पायलटों में स्क्वाड्रन लीडर अनुज जो एक अनुभवी पायलट एवं फ्रंटलाइन सुखोई स्क्वाड्रन का हिस्सा थे। दूसरे फ्लाइट लेफ्टिनेंट पुरवेश दुरागकर महाराष्ट्र के नागपुर के रहने वाले 28 वर्षीय पुरवेश युवा और ऊर्जावान ऑफिसर थे, जिन्होंने पिछले साल ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में भी हिस्सा लिया था। हम सब शहर के पूर्व सैनिक इस घटना से बहुत मर्माहत हैं। एवं हमेशा भारतीय सेना एवं राष्ट्र के साथ हैं। इस कार्यक्रम मुख्य रूप से सुशील कुमार सिंह, दिनेश सिंह, सतनाम सिंह, प्रमोद कुमार, राजेश कुमार, उपेंद्र प्रसाद सिंह, रंजीत प्रसाद, प्रमोद कुमार दास, अनिल कुमार झा, मिथिलेश कुमार सिंह, अजय कुमार सिंह उपस्थित थे।

इसे भी पढ़ें : Womens Day Special : सभी महिलाओं के लिए अधिकार, न्याय एवं कार्रवाई अनिवार्य है : डॉ रानी ठाकुर


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Muri : नदी में डुबने से सेवानिवृत रेलकर्मी की मौत

मुरी : मुरी ओपी अंतर्गत कांटाडीह निवासी उरंगडा जोगेश्वर मुंडा की लाश नदी से बरामद की गई. जोगेश्वर रेलवे में गैंग मैन से सेवानिवृत हुए थे. घटना की सूचना पुलिस…

Spread the love

Bahragora : अनाथ बच्चों के साथ मैत्री संगठन के संस्थापक ने मनाया जन्मदिन, बांटी खुशियां

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा मैत्री संगठन के संस्थापक एवं समाजसेवी संदीप साउ ने अनाथ आश्रम के बच्चों के साथ अपना जन्मदिन मनाकर समाजसेवा और मानवता की एक प्रेरणादायक मिसाल आज पेश…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time