Jamshedpur : मानगो में मुर्शिदाबाद के युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या की, कुछ माह पहले ही हुई थी शादी

जमशेदपुर : मानगो थाना क्षेत्र के पारडीह स्थित केला बागान के पास शनिवार को एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान सोहेल शेख (23) के रूप में हुई है। वह मूल रूप से पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद का रहने वाला था और बीते करीब छह महीने से मानगो के केला बागान इलाके में रहकर काम कर रहा था।

मिली जानकारी के अनुसार सोहेल की कुछ महीने पहले ही शादी हुई थी। बताया जा रहा है कि शनिवार को किसी बात को लेकर उसकी पत्नी से कहासुनी हो गई थी। इसी विवाद के बाद सोहेल ने कमरे में पंखे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

घटना का पता उस समय चला जब उसकी पड़ोसी घर के अंदर पहुंचे। कमरे में प्रवेश करते ही उन्होंने देखा कि सोहेल पंखे से लटका हुआ है लोग मौके पर पहुंचे और तुरंत स्थानीय पुलिस को इसकी सूचना दी।

सूचना मिलने पर मानगो थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतरवाकर अपने कब्जे में ले लिया। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया। रविवार को पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

पुलिस मामले की जांच कर रही है। प्रारंभिक तौर पर इसे पारिवारिक विवाद से जुड़ा मामला माना जा रहा है। पुलिस का कहना है कि घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

 

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : भारतीय वायु सेना के फाइटर पायलटों की शहादत पर पूर्व सैनिकों ने दी श्रद्धांजलि

Spread the love

Related Posts

Bahragora : ब्रामनकुंडी के पौराणिक शिव मंदिर में आस्था का सैलाब, कटीली टहनियों पर लेटकर भोक्ताओं ने शुरू किया ऐतिहासिक गाजन पर्व

बहरागोड़ा : ब्रामनकुंडी पंचायत स्थित पौराणिक शिव मंदिर में वर्षों पुरानी परंपरा को जीवंत रखते हुए चार दिवसीय गाजन पर्व का हर्षोल्लास के साथ शुभारंभ हो गया है, जहाँ गुरुवार…

Spread the love

Gua : सेल संबद्ध डीएव चिड़िया के कक्षा अष्टम बोर्ड टाँपर आदित्य प्रेयश बना

सारंडा के घने वन क्षेत्र स्थित डीएवी चिड़िया के बच्चों को तराशने एवं कामयाबी की मंजिल तक पहुंचाने में विद्यालय प्रबंधन कृत संकल्पित : प्राचार्य देवेन्द्र कु पाणिनि गुवा :…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time