land Broker Murder : बाहुबली विधायक अनंत सिंह के करीबी जमीन कारोबारी वरुण सिंह की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार तीन बदमाशों ने ताबड़तोड़ 4 गोलियां मारी

बेगूसराय: (बिहार) : बेगूसराय जिले में सोमवार को अपराधियों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया। शहर के सिंधौल थाना क्षेत्र स्थित रेलवे गुमटी नंबर-49 (नागदह मोहल्ला) के पास अपराधियों ने जमीन ब्रोकर वरुण सिंह (52) की गोली मारकर हत्या कर दी। जिससे इलाके में हड़कंप मच गया।​मृतक वरुण सिंह मूल रूप से डंडारी थाना क्षेत्र के मेहा गांव के निवासी थे, लेकिन पिछले 25 वर्षों से शहर के कपसिया (वार्ड नंबर-13, नाला रोड) में अपना घर बनाकर रह रहे थे।

सोमवार को वे नागदह-पचंबा मोहल्ले के बीच स्थित एक विवादित जमीन को देखकर लौट रहे थे। जैसे ही वे रेलवे गुमटी से करीब 200 मीटर दक्षिण ‘तीन मुहानी’ के पास पहुंचे, एक बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने उन्हें रोक लिया और उन पर ताबड़तोड़ 4 गोलियां दाग दीं। स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में उन्हें अस्पताल पहुँचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

​सीसीटीवी में कैद हुए हत्यारे

पुलिस के अनुसार, हत्या की पूरी वारदात पास में लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। सदर-वन डीएसपी आनंद कुमार पांडेय ने बताया कि ​अपराधियों की पहचान कर ली गई है। ​पुलिस सीसीटीवी फुटेज और सीडीआर (CDR) के आधार पर छापेमारी कर रही है। ​बदमाशों के भागने वाले रूट के सभी कैमरों को खंगाला जा रहा है।

​मृतक वरुण सिंह का इतिहास भी पुलिस रिकॉर्ड में दर्ज रहा है। उन पर पूर्व में जमीन कब्जा करने और हत्या के प्रयास जैसे गंभीर मामले दर्ज थे। सूत्रों के मुताबिक, वरुण के संबंध मोकामा के विधायक और बाहुबली अनंत सिंह से भी रहे हैं। जमीन ब्रोकिंग के जरिए उन्होंने शहर में काफी संपत्ति अर्जित की थी, जिसे हत्या की एक मुख्य वजह माना जा रहा है।
इसे भी पढ़ें : Bihar : तेजस्वी यादव के करीबी, 01 लाख का इनामी राजद नेता देवा गुप्ता गिरफ्तार, मोतिहारी नगर निगम की मेयर प्रीति कुमारी का है पति


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : अब WhatsApp पर दर्ज होगी जनसमस्या, सरकारी दफ्तरों के चक्कर से मिलेगी मुक्ति, उपायुक्त राजीव रंजन ने ‘अबुआ मित्र’ चैटबोट सेवा का किया शुभारंभ, 8580090001 नंबर जारी

जमशेदपुर : शहर और जिले के लोगों को अब अपनी जनसमस्याओं की शिकायत दर्ज कराने के लिए सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं होगी। जिला प्रशासन ने जनसमस्याओं…

Spread the love

Jamshedpur : कदमा में चोरी का खुलासा, लाखों के जेवर-बर्तन बरामद; चापड़ से हमला मामले में दो गिरफ्तार, भेजे गए जेल

जमशेदपुर : कदमा थाना क्षेत्र में चोरी और मारपीट की दो अलग-अलग घटनाओं में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। एक मामले में बंद घर से कांसा-पितल के बर्तन और…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time