Jamshedpur : साकची में धार्मिक कथा नानी बाई रो मायरो का आयोजन 31 मार्च से दो अप्रैल तक, प्रसिद्ध कथावाचक जया किशोरी करेंगी प्रवचन


जमशेदपुर : शहर की सामाजिक एवं धार्मिक संस्था नारायणी सेवा ट्रस्ट जमशेदपुर द्वारा तीन दिवसीय धार्मिक कथा नानी बाई रो मायरो का आयोजन 31 मार्च से दो अप्रैल (मंगलवार, बुधवार, गुरूवार) तक होने जा रहा हैं। कथा का प्रवचन विश्वविख्यात आध्यात्मिक प्रवक्ता पूज्या सुश्री जया किशोरी जी अपनी सुमधुर वाणी से दोपहर 3 से शाम 7 बजे तक करेगी। कथा साकची स्थित चंदूलाल अशोक कुमार भालोटिया सभागर, बोधि मंदिर मैदान, (राजेन्द्र विधालय के बगल में) होगा, जिसकी तैयारियां शुरू कर दी गयी हैं। इस संबंध में रविवार को नारायणी धाम, बिष्टुपुर सर्किट हाउस एरिया भूतनाथ मंदिर परिसर में मीडिया से बातचीत करते हुए नारायणी सेवा ट्रस्ट के अधिकारियों ने आगे बताया कि इसमें संस्था से जुड़े 101 सहयोगी परिवार द्वारा इसका आयोजन किया जा रहा हैँ, उन्होंने बताया की इस धार्मिक कथा में प्रवेश निःशुल्क हैँ लेकिन प्रवेश पास के माध्यम से ही लोग कथा में शामिल हो सकते हैँ। कथा स्थल पर 70 गुणा 300 साइज का हैंगर पंडाल का निर्माण कराया जा रहा हैँ, जिसमे दो से ढाई हजार भक्त शामिल हो सकते हैँ। संवाददाता सम्मेलन में प्रमुख रूप से अध्यक्ष राजकुमार चंदूका, महासचिव राजकुमार संघी, ट्रस्टी  कैलाश सरायवाला, विजय मित्तल, अनिल नरेडी, ललित सरायवाला, नवीन पोद्दार, किशन सोंथालिया, अभिषेक भालोटिया  आदि उपस्थित थे। उन्होंने सभी भक्तों से इस तीन दिवसीय धार्मिक कथा नानी बाई रो मायरो कार्यक्रम में उपस्थित होने का अनुरोध किया।

इसे भी पढ़ें : उपायुक्त के निर्देश पर कृषि कार्यालय में जिला स्तरीय रबी कार्यशाला आयोजित

Spread the love

Related Posts

Muri : नेत्र जांच शिविर में 130 की हुई जांच, 52 में मिले मोतियाबिंद के लक्ष्ण  

मुरी : सिल्ली लायंस क्लब ऑफ रांची ईस्ट एवं सेवा भारती सिल्ली के संयुक्त तत्वाधान में रविवार को मारवाड़ी धर्मशाला सिल्ली में नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर…

Spread the love

Jamshedpur : न्याय की मांग को लेकर चार वर्षीय मासूम के शव के साथ परिजनों ने खालसा स्कूल के सामने दिया धरना

जमशेदपुर के बर्मामाइंस थाना अंतर्गत खालसा स्कूल के समीप शनिवार को कार की चपेट में आने से मृत चार वर्षीय मासूम आरुष के परिजनों ने रविवार को न्याय की मांग…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time