Bahragora : NH-49 पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत, दूध देने जाने के दौरान हुआ हादसा


बहरागोड़ा : राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 49 (NH-49) पर हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार को खंडामौदा चौक के समीप सड़क पार करने के दौरान एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक बुजुर्ग की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान गामारिया पंचायत के मालहुआ (राजबांध) गांव निवासी युगल माईती के रूप में हुई है।मिली जानकारी के अनुसार, युगल माईती रोज की तरह दूध देने के लिए घर से निकले थे। उन्होंने सड़क किनारे अपनी साइकिल खड़ी की और पैदल ही एनएच पार कर रहे थे। इसी दौरान बहरागोड़ा से कोलकाता की ओर जा रहे एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वह सड़क पर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए।वहीं घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए इसकी सूचना एनएच एम्बुलेंस को दी। घायल युगल माईती को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) बहरागोड़ा ले जाया गया, लेकिन चोटें इतनी गंभीर थीं कि इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।उधर घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लिया। पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडल अस्पताल, घाटशिला भेज दिया है।साथ ही पुलिस ने अज्ञात वाहन के खिलाफ मामला दर्ज दर्ज कर अपने स्तर से जांच पड़ताल करने में जुटी हुई है।

Spread the love

Related Posts

Bahragora : ब्रामनकुंडी के पौराणिक शिव मंदिर में आस्था का सैलाब, कटीली टहनियों पर लेटकर भोक्ताओं ने शुरू किया ऐतिहासिक गाजन पर्व

बहरागोड़ा : ब्रामनकुंडी पंचायत स्थित पौराणिक शिव मंदिर में वर्षों पुरानी परंपरा को जीवंत रखते हुए चार दिवसीय गाजन पर्व का हर्षोल्लास के साथ शुभारंभ हो गया है, जहाँ गुरुवार…

Spread the love

Gua : सेल संबद्ध डीएव चिड़िया के कक्षा अष्टम बोर्ड टाँपर आदित्य प्रेयश बना

सारंडा के घने वन क्षेत्र स्थित डीएवी चिड़िया के बच्चों को तराशने एवं कामयाबी की मंजिल तक पहुंचाने में विद्यालय प्रबंधन कृत संकल्पित : प्राचार्य देवेन्द्र कु पाणिनि गुवा :…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time