जमशेदपुर: जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय के सिदगोडा कैंपस में द्वितीय दीक्षांत समारोह के संदर्भ में आज, 31 जनवरी 2025 को एक प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया. यह सम्मेलन सिदगोडा कैंपस के कॉन्फ्रेंस हॉल में सुबह 11:30 बजे आयोजित हुआ.
स्वागत और संबोधन
इस अवसर पर मीडिया प्रवक्ता डॉ. सुधीर कुमार साहू ने सभी मिडिया बंधुओं का स्वागत किया. कुलपति प्रो. डॉ. अंजिला गुप्ता ने मिडिया बंधुओं को संबोधित करते हुए दीक्षांत समारोह के महत्व पर प्रकाश डाला. उन्होंने समारोह के आयोजन से संबंधित कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर पत्रकारों से चर्चा की.
उपस्थित गणमान्य व्यक्ति
प्रेसवार्ता में कुलसचिव राजेंद्र जायसवाल, अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ. किश्वर आरा, परीक्षा नियंत्रक डॉ. रमा सुब्रमण्यन, परीक्षा विभाग की ओएसडी अमृता कुमारी, वित्त पदाधिकारी डॉ. जावेद अहमद, विकास पदाधिकारी डॉ. सलोमी कुजूर, डॉ. सनातन दीप, लाइब्रेरी कोऑर्डिनेटर डॉ. रिजवाना परवीन, वाणिज्य संकायाध्यक्ष डॉ. दीपा शरण और मीडिया कमेटी के सदस्यों डॉ. पुष्पा कुमारी, डॉ. नूपुर अन्विता मिंज, डॉ. मनीषा टाइटस तथा डॉ. सोनाली सिंह उपस्थित थे.
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: सूर्य मंदिर में श्रीराम मंदिर की पंचम वर्षगांठ पर संगीतमय कथा का होगा आयोजन
There is no ads to display, Please add some



















































