Jamshedpur : अपात्र राशन कार्डधारियों का सत्यापन कर नाम हटाने का निर्देश, उपायुक्त ने आपूर्ति विभाग की बैठक में खाद्यान्न वितरण की समीक्षा की

जमशेदपुर :  उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में बुधवार को समाहरणालय सभागार में आपूर्ति विभाग की समीक्षा बैठक हुई। जिसमें डाकिया योजना के अंतर्गत पीवीटीजी परिवारों के लिए राशन वितरण, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (NFSA) एवं झारखंड राज्य खाद्य सुरक्षा योजना के अंतर्गत राशन वितरण की स्थिति, लंबित कार्ड निर्गमन, डोर स्टेप डिलेवरी की प्रगति, बैकलॉग वितरण, नमक वितरण योजना तथा मुख्यमंत्री चना-दाल वितरण, धान अधिप्राप्ति योजना तथा सरकार की अन्य कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा की गई।

राशन की हकमारी रोंके अधिकारी

बैठक में अनाज वितरण और सत्यापन की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने कहा किसी भी स्तर पर राशन कार्डधारियों की हकमारी न हो यह सुनिश्चित किया जाय। साथ हीं सरकार के निर्धारित मापदण्ड के अनुरूप अयोग्य राशन कार्ड धारकों का नाम हटाने और पात्र लाभुकों को शामिल करने के लिए सत्यापन कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया गया। उपायुक्त ने निर्देश दिया कि पात्र लाभुकों को समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से खाद्यान्न उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन, वितरण प्रणाली में पारदर्शिता बनाए रखने तथा शिकायतों के त्वरित समाधान पर विशेष जोर दिया। आपूर्ति विभाग में नवनियुक्त पणन अधिकारियों को निर्देशित किया विभागीय दायित्वों को सही तरीके से सम्पादित करने के अलावे जनता के समाधान के लिए हमेशा उपलब्ध रहे। आपकी कार्यकुशलता, तत्परता तथा संवेदनशीलता से नागरिकों के बीच सरकार की छवि बेहतर बनेगी। उन्होंने सभी पणन अधिकारियों को विभागीय व्यवस्था, संरचना एवं संस्थानों का भ्रमण कर अवगत एवं दक्षता बढ़ाने का निर्देश दिया।

पीडीएस दुकानों का औचक निरीक्षण का निर्देश

बैठक में सभी पदाधिकारियों को समय पर अनाज वितरण सुनिश्चित करने और अनाज वितरण प्रणाली में पारदर्शिता बनाए रखने हेतु औचक निरीक्षण करते हुए सही मात्रा तथा निर्धारित समय पर राशन वितरण सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया। धान अधिप्राप्ति योजना के तहत सभी लैंपस में धान बेचने व खरीदने के लिए किसानों को प्रेरित करने तथा विभागीय लक्ष्यों को प्राप्त करने का निर्देश दिया।

लंबित शिकायतों के निष्पादन का निर्देश

इसके अलावे पीजीएमएस पोर्टल पर लंबित शिकायतों एवं ईआरसीएमएस के अंतर्गत डीएसओ एवं बीएसओ स्तर पर लंबित आवेदनों की भी समीक्षा करते हुए ससमय लंबित आवेदनों को निष्पादित करने का निर्देश दिया गया। पदाधिकारियों को नियमित मॉनिटरिंग करते हुए योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश दिए। बैठक में एडीएम एसओआर राहुल जी आनंद जी, सहकारिता पदाधिकारी श्रीमती आशा टोप्पो सहित संबंधित पणन पदाधिकारी व अन्य उपस्थित थे।

इसे भी पढ़ें : Bahragora : स्वर्णरेखा के तट पर सेना के शौर्य से टला बड़ा खतरा, धमाके के साथ ग्रामीणों ने ली चैन की सांस,  कंट्रोल्ड ब्लास्ट कर सेना ने दो जिंदा बमों को किया निष्क्रिय

Spread the love

Related Posts

jamshedpur : श्री श्री शीतला माता मंदिर टुइलाडुंगरी के चैत्र नवरात्रि ज्वारा महोत्सव में छत्तीसगढ़ से आए जश गायन मंडली मचा रही धूम

जमशेदपुर : श्री श्री शीतला माता मंदिर, टुइलाडुंगरी में चल रहे चैत्र नवरात्रि ज्वारा महोत्सव में छत्तीसगढ़ से आए जश गायन मंडली पूरे जमशेदपुर शहर में धूम मचा रही है,…

Spread the love

Jadugora : दिल्ली में साइबर ठगी का आरोपी राज भक्त जादूगोड़ा से धराया, ट्रांजिट रिमांड पर ले गई दिल्ली पुलिस 

जादूगोड़ा : दिल्ली पुलिस ने जादूगोड़ा के साइबर ठगी के आरोपी राज भक्त को बुधवार को जादूगोड़ा थाना क्षेत्र के इंचडा गांव से गिरफ्तार किया। उसपर दिल्ली के एक व्यक्ति…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time