Jamshedpur : हरिनाम संकीर्तन में शामिल हुए विधायक संजीव सरदार, क्षेत्र के खुशहाली की कामना की

पोटका प्रखंड के पातडी गांव में धार्मिक आयोजन, बड़ी संख्या में ग्रामीण रहे उपस्थित

जमशेदपुर : पोटका विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत आसनबनी पंचायत के ग्राम पातडी स्थित हरि मंदिर परिसर में आयोजित हरिनाम संकीर्तन कार्यक्रम में पोटका विधायक संजीव सरदार शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने मंदिर में माथा टेक कर क्षेत्रवासियों के सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की मंगल कामना की। इस दौरान कार्यक्रम में पारंपरिक भक्ति माहौल देखने को मिला।

आस्था और एकता का संदेश

इस अवसर पर विधायक संजीव सरदार ने कहा कि इस प्रकार के धार्मिक आयोजन समाज में आस्था, एकता और भाईचारे को मजबूत करते हैं। हरिनाम संकीर्तन जैसे कार्यक्रम लोगों को आध्यात्मिक ऊर्जा प्रदान करने के साथ-साथ सामाजिक समरसता को भी बढ़ावा देते हैं। उन्होंने ग्रामवासियों की सक्रिय भागीदारी की सराहना की।

कार्यक्रम में हारीपदो भगत, बबलू भगत, तालेश्वर भगत, दीपक भगत समेत बड़ी संख्या में ग्रामवासी एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे, जिससे आयोजन और भी भव्य एवं सफल बना।

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : मानगो गुलज़ार बाग कॉलोनी में गंदे पानी की हो रही सप्लाई, बीमारी फैलाने का बढ़ा खतरा 

जमशेदपुर : मानगो के चेपापुल के निकट गुलजार बाग कॉलोनी में नल से गंदे पानी की सप्लाई की जा रहाी है । गुलज़ार बाग के निवासी मोहम्मद मारुख अंसारी ने…

Spread the love

Jamshedpur : एक्साइज ड्यूटी में कटौती स्वागत योग्य कदम : अनिल मोदी

जमशेदपुर :  सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के उपाध्यक्ष (ट्रेड एंड कॉमर्स) श्री अनिल मोदी ने केंद्र सरकार द्वारा पेट्रोल एवं डीजल पर विशेष एक्साइज ड्यूटी में की गई…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time