Opinion on Budget 2025: सांसद बिद्युत बरण महतो ने बजट को बताया ऐतिहासिक, मध्यम वर्ग और किसानों के लिए लाभकारी

जमशेदपुर: सांसद बिद्युत बरण महतो ने केंद्रीय बजट 2025 को गरीब, किसान, मध्यम वर्ग, महिलाओं, बच्चों की शिक्षा, पोषण और स्वास्थ्य, स्टार्टअप और इनोवेशन से लेकर बड़े निवेश तक हर क्षेत्र को समाहित करने वाला बताया. उन्होंने इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य की दिशा में एक ठोस कदम करार दिया.

 

मध्यम वर्ग के लिए ऐतिहासिक राहत

सांसद महतो के अनुसार, स्वतंत्रता के बाद यह पहला बजट है, जो मध्यम वर्ग को ऐतिहासिक और दूरगामी राहत प्रदान करता है. उन्होंने कहा, “आयकर मुक्त सीमा को ₹12 लाख तक बढ़ाना मोदी सरकार की दूरदर्शिता और दृढ़ इच्छाशक्ति का परिणाम है.” इससे वेतनभोगी वर्ग को आर्थिक मजबूती मिलेगी और उनकी बचत में वृद्धि होगी.

 

कृषि क्षेत्र को नई ऊर्जा

किसान क्रेडिट कार्ड की सीमा बढ़ाकर ₹5 लाख करना एक क्रांतिकारी कदम है, जिससे किसानों को आर्थिक मजबूती मिलेगी.
बुनियादी ढांचे में बड़े निवेश से ग्रामीण क्षेत्रों में कृषि आधारित उद्योगों का विकास होगा, जिससे किसानों की आय बढ़ेगी.

 

शिक्षा और स्वास्थ्य को नई दिशा

नए मेडिकल कॉलेजों की स्थापना से 10,000 नए डॉक्टर मिलेंगे, जिससे स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार होगा.
बच्चों की शिक्षा और पोषण के लिए विशेष प्रावधान किए गए हैं, जिससे भविष्य की पीढ़ी सशक्त होगी.

नारी शक्ति के उत्थान के लिए बड़ा कदम

महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए 5 लाख महिला उद्यमियों को दो करोड़ रुपए तक का ऋण प्रदान किया जाएगा. यह महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक क्रांतिकारी पहल है, जिससे महिलाएं आत्मनिर्भर बनेंगी.

 

रोजगार और आधारभूत ढांचे को मिलेगा बढ़ावा

बजट में सड़क, रेलवे और हवाई अड्डों के विस्तार के लिए बड़े पैमाने पर निवेश किया गया है. इससे ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे.

 

सर्वसमावेशी और दूरदर्शी बजट

सांसद महतो ने बजट की सराहना करते हुए कहा, “यह बजट 140 करोड़ भारतीयों की आकांक्षाओं को पूरा करने वाला है.” उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को जनहितैषी और दूरदर्शी बजट प्रस्तुत करने के लिए बधाई दी.

 

इसे भी पढ़ें:  jamshedpur : किसान नौजवान और मध्यवर्ग का बजट – राकेश पांडेय

 

 

 


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : सुगम सरायवाला बने सीए सोसाइटी के अध्यक्ष, नई कार्यकारिणी के नेतृत्व में विकास की नई दिशा होगी तय

जमशेदपुर : जमशेदपुर चार्टर्ड अकाउंटेंट्स सोसाइटी (जेसीएएस) की वार्षिक आम सभा (एजीएम) का आयोजन रूसी मोदी सेंटर फॉर एकसिलेंस जमशेदपुर में किया गया। एजीएम में वर्ष 2025-26 के कार्यों की…

Spread the love

Jamshedpur : भालुबासा में गायत्री परिवार के संस्थापक माता भगवती देवी शर्मा का शताब्दी जन्म उत्सव मनाया गया

जमशेदपुर :  गायत्री परिवार  की संस्थापक माता भगवती देवी शर्मा का शताब्दी जन्म उत्सव रविवार को गायत्री परिवार टाटानगर का युवा मण्डल नवयुग दल एवं प्रज्ञा महिला मण्डल ने गायत्री…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time