jamshedpur : किसान नौजवान और मध्यवर्ग का बजट – राकेश पांडेय

जमशेदपुर :  झारखंड राज्य विश्वविद्यालय संविदा शिक्षक संघ के अध्यक्ष राकेश कुमार पांडेय ने बजट पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि टैक्स स्लैब में बदलाव और 12 लाख तक के आय पर छूट से मध्यवर्ग राहत महसूस करेगा. शहरों में स्वच्छ जल उपलब्ध कराने के लिए 1 लाख करोड़ की व्यवस्था करना सराहनीय है.
मेडिकल सीटों को बढ़ाना सरकार के सबको सुलभ चिकित्सा उपलब्ध कराने की योजना को दर्शाता है.  उन्होंने कहा कि मातृभाषा में शिक्षा प्रदान कराने की घोषणा शिक्षा का सरलीकरण करने की मानसिकता को बतलाता है. स्टार्टअप के लिए 20 करोड़ रुपयो की क्रेडिट गारंटी करना हुनरमंद लोगों को आकर्षित करेगा. 36 प्रकार की जीवनरक्षक दवाओं पर सीमा शुल्क में छूट प्रदान करने से मरीजों को आर्थिक रूप से राहत मिलेगी. वरिष्ठ नागरिकों की टीडीएस सीमा पचास हजार से बढ़ाकर एक लाख करना सकारात्मक सोच है. ग्रामीण विकास, कृषि, शिक्षा, सुरक्षा पर बजट राशि बढ़ाना शुभ संकेत है.बीमा क्षेत्र में 100% एफडीआई लाना अनुचित है. संस्कृति के संवाहक कलाकारों के लिए बजट में कुछ भी नहीं है. कूल मिलाकर कहा जाए तो 2025 का यह आम बजट किसान, नौजवान और मध्यवर्ग को मजबूती प्रदान करेगा.

इसे भी पढ़ें : Patamada : पटमदा व बोड़ाम में टाटा स्टील फाउंडेशन ने चलाया डिजिटल प्रशिक्षण

Spread the love

Related Posts

Potka : स्कूली बच्चों की लेखन प्रतिभा निखारने को झारखण्ड साहित्य संस्कृति परिषद ने चलाया जन संपर्क अभियान

पोटका : झारखण्ड साहित्य संस्कृति परिषद द्वारा स्कूली बच्चों में साहित्यिक लेखन प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से सोमवार को राजनगर प्रखंड में संपर्क अभियान चलाया गया। अभियान में…

Spread the love

Bahragora : नशे के खिलाफ कौशल विकास के छात्राओं ने भरी हुंकार, निकाली जागरूकता रैली

बहरागोड़ा : सामाजिक सरोकारों से जुड़ते हुए सोमवार को बहरागोड़ा बाजार में नशा मुक्ति को लेकर एक जोरदार अलख जगाई गई। ‘झारखंड कौशल विकास मिशन सोसाइटी’ के तत्वावधान में संचालित…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time