Opinion on Budget 2025: JDU के आकाश शाह ने मध्यम वर्ग के लिए बजट को बताया ऐतिहासिक

जमशेदपुर: जनता दल (यूनाइटेड) जमशेदपुर महानगर के आकाश शाह ने केंद्रीय बजट 2025-26 को मध्यम वर्ग के लिए ऐतिहासिक करार दिया. उन्होंने कहा कि सालाना 12 लाख रुपये तक की आय पर पूर्ण रूप से आयकर छूट देना सरकार की एक बड़ी सौगात है. यह निर्णय करदाताओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाएगा और उनके खर्च करने की क्षमता को भी बढ़ाएगा.

 

इसके अलावा, चार वर्षों तक आयकर रिटर्न एक साथ दाखिल करने की सुविधा करदाताओं के लिए एक बड़ा राहत भरा कदम है. इससे उन्हें अनावश्यक देरी और प्रक्रियागत जटिलताओं से मुक्ति मिलेगी.

 

विदेशी निवेश और स्टार्टअप को मिलेगा बढ़ावा

बजट में बीमा क्षेत्र में 100% एफडीआई की अनुमति देने की घोषणा से विदेशी निवेश को बढ़ावा मिलेगा और देश के बीमा क्षेत्र में नई संभावनाएं खुलेंगी. इसके अलावा, उद्यमिता को प्रोत्साहित करने और स्टार्टअप्स को समर्थन देने के लिए कई महत्वपूर्ण प्रावधान किए गए हैं, जिससे युवाओं और नए व्यापारियों को फायदा होगा.

 

पर्यटन और बुनियादी ढांचे का होगा विकास

सरकार ने पर्यटन को बढ़ावा देने और ऐतिहासिक स्थलों के विकास के लिए कई योजनाओं की घोषणा की है. इससे देश में पर्यटन उद्योग को मजबूती मिलेगी, जिससे स्थानीय अर्थव्यवस्था में सुधार और रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे.

 

आम जनता के लिए फायदेमंद बजट

आकाश शाह ने कहा कि यह बजट आम जनता को सीधे लाभ पहुंचाने वाला अब तक का सबसे संतुलित और प्रभावी बजट है. इससे मध्यम वर्गीय परिवारों में उत्साह का माहौल है और वे इसे सरकार की दूरदर्शी नीतियों का परिणाम मान रहे हैं.

 

इसे भी पढ़ें:  Opinion on Budget 2025: पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने केंद्रीय बजट 2025 को सराहा

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur  : टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन व आरके सिंह फैंस क्लब द्वारा साकची में लगाया गया सहायता शिविर

Jamshedpur  : टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन व आरके सिंह फैंस क्लब द्वारा साकची में लगाया गया सहायता शिविर जमशेदपुर : टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन एवं आरके सिंह फैंस क्लब के…

Spread the love

Bahragora : बहरागोड़ा में रामनवमी की धूम: परंपरा, पराक्रम और आस्था का दिखा अनूठा संगम

बहरागोड़ा : मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम के जन्मोत्सव पर बहरागोड़ा की सड़कें केसरिया रंग में रंग गईं। राम मंदिर मैदान और स्थानीय कमेटियों द्वारा आयोजित इस भव्य शोभायात्रा ने न…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time