Jhargram : विधानसभा चुनाव को लेकर डीएम-एसपी ने संवेदनशील क्षेत्रों का किया भ्रमण, जनता से भयमुक्त होकर मतदान की अपील

झाड़ग्राम : आगामी पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के मद्देनजर झाड़ग्राम जिला प्रशासन ने सुरक्षा तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में जिलाधिकारी आकांक्षा भास्कर और पुलिस अधीक्षक मानव सिंगला ने जिले के उन सभी संवेदनशील इलाकों का दौरा किया, जहां पूर्व चुनावों में अशांति की घटनाएं सामने आई थीं।

इस दौरान उनके साथ जिले के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने विभिन्न स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और शांतिपूर्ण व निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

प्रशासन की ओर से बताया गया कि यह पहल आम जनता में विश्वास बढ़ाने और चुनाव के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से की गई है। साथ ही, अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि किसी भी प्रकार की गड़बड़ी को सख्ती से रोका जाएगा।
जिला प्रशासन ने भरोसा दिलाया है कि चुनाव प्रक्रिया को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं।

इसे भी पढ़ें : Jhargram : झाड़ग्राम जिले में निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और पारदर्शी मतदान सुनिश्चित करने की कार्रवाई में जूटा पुलिस-प्रशासन, प्रत्येक बूथ पर CRPF होगी तैनात

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : मानगो में होल्डिंग टैक्स बढ़ोतरी के खिलाफ भाजपा ने जताया कड़ा विरोध, उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन, निर्णय वापस नहीं लेने पर आंदोलन की दी चेतावनी

जमशेदपुर : मानगो नगर निगम क्षेत्र में होल्डिंग टैक्स में की गई 15 से 20 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी के खिलाफ शनिवार को भाजपा ने जोरदार विरोध दर्ज कराया। भाजपा…

Spread the love

Jamshedpur : राजीव रंजन ने पदभार ग्रहण किया, बताया सरकार की योजनाओं को धरातल पर उतारना है प्राथमिकता

जमशेदपुर : भारतीय प्रशासनिक सेवा के 2013 बैच के अधिकारी राजीव रंजन ने शनिवार को पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त के रूप में पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर निवर्तमान उपायुक्त…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time