Gua : 12 गांव के मानकी-मुंडा संग ग्रामीणों ने सेल का खदान क्षेत्र घेरा, उत्पादन प्रभावित, वार्ता बेनतीजा 

500 बेरोजगारों को रोजगार देने की मांग कर रहे हैं ग्रामीण

गुवा : गुवा क्षेत्र में सोमवार सुबह करीब 4:00 बजे से 12 गांव के मुंडा-मानकी के बैनर तले लगभग 100 ग्रामीणों ने जोरदार आंदोलन शुरू कर दिया। आंदोलनकारियों ने सेल के साइज स्क्रीन क्षेत्र, जीरो प्वाइंट और लोडिंग प्वाइंट के मुख्य मार्ग को पूरी तरह सील कर दिया, जिससे पूरे खदान क्षेत्र का आवागमन बाधित हो गया। आंदोलन का असर इतना व्यापक रहा कि पहली पाली में खदान जाने वाली बसों को भी पूरी तरह रोक दिया गया। इसका उत्पादन और डिस्पैच पर सीधा असर पड़ा। मौके पर तैनात सीआईएसएफ और झारखंड पुलिस बल के जवानों ने आंदोलनकारियों को समझाने की काफी कोशिश की, लेकिन ग्रामीण अपनी मांगों पर अड़े रहे और रास्ता खोलने से इनकार कर दिया। स्थिति को संभालने के लिए सेल प्रबंधन गुवा एचआर महाप्रबंधक प्रवीण कुमार सिंह, डीजीएम सीएसआर अनिल कुमार और अमित तिर्की मौके पर पहुंचे और आंदोलनकारियों के साथ वार्ता की। प्रबंधन ने हर माह मुंडा-मानकी संघ के साथ बैठक कर प्रत्येक गांव से 2-3 लोगों को रोजगार देने का प्रस्ताव रखा। हालांकि, आंदोलनकारी इस प्रस्ताव से संतुष्ट नहीं हुए। उनका स्पष्ट कहना है कि जब तक 500 बेरोजगारों को रोजगार देने का लिखित आश्वासन नहीं मिलता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। वार्ता विफल होने के बाद भी आंदोलन जारी है, जिससे क्षेत्र में तनाव की स्थिति बनी हुई है और खदान का कामकाज पूरी तरह प्रभावित हो रहा है।

इसे भी पढ़ें : Gua : ठेका मजदूरों की समस्याओं पर यूनियन–सेल प्रबंधन के बीच हुई बैठक, मांगों पर बनी सहमति

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : साइबर क्राइम पर करीम सिटी कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, साइबर अपराध का शिकार होने पर हेल्पलाइन 1930 पर संपर्क करने की दी नशीहत

जमशेदपुर : करीम सिटी कॉलेज प्लेसमेंट सेल ने ईक्यूएसी एवं बजाज फाइनेंस लिमिटेड के साथ साझा मिलकर साइबर क्राइम पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में…

Spread the love

Jamshedpur : जादूगोड़ा पुलिस ने सामान के साथ चोर को दबोचा, भेजा जेल

जादूगोड़ा: जादूगोड़ा पुलिस ने जादूगोड़ा मोड चौक स्थित डुगरीडीह निवासी रजनीश कालिंदी ( मौजा मछुआ) को चोरी के सामान के साथ हिरासत में लेकर घाटशिला जेल भेज दिया। यहां बताते…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time