Jamshedpur : श्री लेदर्स के संस्थापक को 115 वीं जयंती पर किया नमन,  बिष्टुपुर शोरूम में दी गई श्रद्धांजलि 

जमशेदपुर : श्रीलेदर्स के पार्टनर सह वरिष्ठ समाजसेवी शेखर डे ने कहा कि श्रीलेदर्स परिवार के लिए जमशेदपुर शहर हमेशा प्रथम और सर्वोपरि रहा है। उन्होंने बताया कि उनका पूरा परिवार इसी शहर में पला-बढ़ा और यहीं से शिक्षा प्राप्त की। उन्होंने गर्व के साथ कहा कि जिस तरह टाटा स्टील की शुरुआत भी जमशेदपुर से हुई, उसी तरह श्रीलेदर्स ने भी यहीं से अपनी यात्रा शुरू कर आज राष्ट्रीय ही नहीं, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी पहचान बनाई है।

मंगलवार को श्रीलेदर्स ने अपने दूरदर्शी संस्थापक सुरेश चंद्र डे का 115 वें फाउंडर्स डे बिष्टुपुर के रोड स्थित शोरूम में श्रद्धापूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान संस्थापक के योगदान, उनके आदर्शों और मूल्यों को याद करते हुए उन्हें नमन किया गया। करीब 74 वर्ष पूर्व, स्वतंत्रता सेनानी एवं दूरदर्शी सुरेश चंद्र डे ने इस संस्थान की नींव रखी थी। उनका उद्देश्य केवल व्यापार नहीं, बल्कि समाज के समग्र कल्याण के लिए समर्पित रहना था। उनकी मेहनत, ईमानदारी और स्पष्ट सोच ने ही श्रीलेदर्स को एक मजबूत पहचान दिलाई।

वर्ष 1952 में जमशेदपुर से एक छोटे शोरूम के रूप में शुरू हुआ यह सफर आज पूरे भारत में विस्तार कर चुका है और विदेशों में भी अपनी उपस्थिति दर्ज करा रहा है।
कार्यक्रम में श्रीलेदर्स की पार्टनर ज्योत्सना डे एवं सुशांतो डे के अलावा सुभाष संस्कृति परिषद के सचिव सुरोजित चटर्जी, द मिलानी बिष्टुपुर की सदस्य प्रीतिलेखा रॉय, समाजसेवी अल्पना भट्टाचार्जी, झारखंड बंगाली समिति की झरना कर, पी.के. नंदी और बिमल चक्रवर्ती सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान श्रीलेदर्स के कर्मचारियों और शहर के अनेक गणमान्य नागरिकों ने भी भाग लिया और संस्थापक के आदर्शों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : दलमा बुरू सेंदरा को लेकर वन विभाग व आदिवासी समाज के बीच हुई बैठक, सौहार्दपूर्ण तरीके से पर्व मनाने पर बनी सहमति

Spread the love

Related Posts

Bahragora : किस्कू ब्रदर्स ने जीता अंगारीशोल फुटबॉल प्रतियोगिता का खिताब

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड के अंगारीशोल फुटबॉल मैदान में ए स्टार स्पोर्ट्स क्लब द्वारा आयोजित दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता के रोमांचक फाइनल मुकाबले में किस्कू ब्रदर्स ने शानदार प्रदर्शन करते…

Spread the love

Jadugora : यूसिलकर्मी अरुण बर्मा के निलंबन निर्वाह भत्ते पर श्रम कोर्ट में सुनवाई

कंपनी प्रबंधन को 15 सितंबर तक भुगतान पर पुनर्विचार की मिली मोहलत जादूगोड़ा : यूसिलकर्मी अरुण बर्मा के निलंबन अवधि के निर्वाह भत्ते से जुड़े मामले में चाईबासा सहायक श्रमायुक्त (केंद्रीय)…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time