Potka : डालसा ने स्कूली बच्चों के साथ मनाया पृथ्वी दिवस, पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

पोटका : पृथ्वी दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डालसा) की ओर से उत्क्रमित मध्य विद्यालय रंगा माटीया में स्कूली बच्चों के साथ पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। कार्यक्रम डालसा सचिव कुमार सौरभ त्रिपाठी के निर्देश पर आयोजित किया गया।

इस अवसर पर डालसा के पीएलवी ने बच्चों को पृथ्वी दिवस मनाने के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पृथ्वी का लगभग 71 प्रतिशत भाग जल से ढका हुआ है, जबकि शेष भाग स्थल है, जहां पेड़-पौधे, पर्वत, झरने तथा समस्त जीव-जंतु निवास करते हैं। प्रकृति ने हमें यह अनमोल उपहार दिए हैं, जिनका संरक्षण करना हम सभी की जिम्मेदारी है।

उन्होंने बच्चों को पर्यावरण संरक्षण के लिए पेड़ों की कटाई रोकने, अधिक से अधिक पौधे लगाने, पशु-पक्षियों एवं जीव-जंतुओं की सुरक्षा करने, स्वच्छता बनाए रखने, जल संरक्षण करने तथा वायु प्रदूषण रोकने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि यदि हम आज से ही प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के प्रति सजग होंगे, तभी आने वाली पीढ़ियों के लिए सुरक्षित और स्वच्छ वातावरण सुनिश्चित कर पाएंगे।

पृथ्वी दिवस के अवसर पर विद्यालय परिसर में बच्चों के साथ पौधारोपण किया गया। साथ ही बच्चों के बीच चित्रांकन प्रतियोगिता का आयोजन भी हुआ, जिसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले तीन प्रतिभागियों को डालसा की ओर से पुरस्कृत कर प्रोत्साहित किया गया।

कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाध्यापक अजीत कुमार मंडल, सहायक शिक्षक जितेंद्र कुमार सिंह, इंद्राय हांसदा तथा डालसा के पीएलवी चयन कुमार मंडल, डोबो चकिया, छाकु माझी, मीरा मंडल, सबिता सोरेन, बसंती सरदार, कुरुमीता मुर्मू, राजेश माहली एवं गौतम सरदार समेत विद्यालय के छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

इसे भी पढ़ें : Bahragora : स्वर्णरेखा नदी से मिले द्वितीय विश्व युद्ध के जिंदा बम के निष्क्रिय करने की तैयारी पूरी, उच्चाधिकारियों के निर्देश का इंतजार

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : सोनारी में “कृष्णा वीडियो” का  उद्घाटन

जमशेदपुर : फोटोग्राफर एसोसिएशन ऑफ जमशेदपुर के सक्रिय सदस्य (आईडी संख्या 327/23-24) और ‘कृष्णा वीडियो’ के संचालक  मालिया महानंदा  के नए स्टूडियो का भव्य उद्घाटन किया गया। यह अत्याधुनिक स्टूडियो…

Spread the love

 Ranchi : डीएवी स्पोर्ट्स क्लस्टर लेवल मीट–2026 में एसआर डीएवी पब्लिक स्कूल पुंदाग समेत 7 ब्रांच के खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

रांची : एस.आर. डीएवी. पब्लिक स्कूल, पुंदाग में डीएवी स्पोर्ट्स क्लस्टर लेवल मीट–2026 का भव्य शुभारंभ हुआ। इस प्रतियोगिता में डीएवी पब्लिक स्कूल, बरियातू, गोविंदपुर, खूंटी, बचरा, चतरा, टंडवा तथा…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time