Bahragora : सुवर्णरेखा नदी से दूसरी बार बरामद विशालकाय जिंदा बम सेना ने किया नष्ट, ग्रामीणों ने ली राहत की सांस

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा थाना क्षेत्र के पानीपाड़ा नागुड़साईं स्थित सुवर्णरेखा नदी के तट पर पिछले एक सप्ताह से जारी दहशत का बुधवार सुबह 11:00 के करीब उस समय सुखद अंत हो गया, जब भारतीय सेना और बम निरोधक दस्ते (BDS) की टीम ने नदी किनारे मिले विशालकाय बम को सुरक्षित तरीके से विस्फोट कर नष्ट कर दिया। बहरागोड़ा पुलिस की सक्रियता और वरीय पुलिस अधीक्षक के समन्वय के बाद सेना ने इस चुनौतीपूर्ण मिशन को बिना किसी जान-माल के नुकसान के सफलतापूर्वक पूरा किया, जिसके बाद क्षेत्र में भय का माहौल खुशी में बदल गया।

बम निष्क्रिय किए जाने के दौरान दूर खड़े सुरक्षाबल के जवान

इस ऑपरेशन के दौरान घाटशिला एसडीपीओ अजीत कुजूर, सीओ राजाराम सिंह मुंडा और थाना प्रभारी शंकर प्रसाद कुशवाहा समेत भारी पुलिस बल, मेडिकल टीम और अग्निशमन दल मौके पर मुस्तैद रहे। मिशन सफल होते ही ग्रामीणों ने ‘भारतीय सेना जिंदाबाद’ और ‘भारत माता की जय’ के गगनभेदी नारे लगाए और सुरक्षित महसूस करने पर प्रशासन व सेना के प्रति आभार प्रकट किया।

इसे भी पढ़ें : Bahragora : स्वर्णरेखा नदी से मिले द्वितीय विश्व युद्ध के जिंदा बम के निष्क्रिय करने की तैयारी पूरी, उच्चाधिकारियों के निर्देश का इंतजार

Spread the love

Related Posts

Potka : डालसा ने स्कूली बच्चों के साथ मनाया पृथ्वी दिवस, पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

पोटका : पृथ्वी दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डालसा) की ओर से उत्क्रमित मध्य विद्यालय रंगा माटीया में स्कूली बच्चों के साथ पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का…

Spread the love

Jamshedpur : न्युवोको ड्यूरागार्ड सीमेंट प्रीमियर लीग का समापन, 64 टीमें हुई शामिल, बांटे गए 25 लाख रुपये से अधिक के पुरस्कार 

जमशेदपुर : न्युवोको विस्टास कॉर्प. लिमिटेड ने न्युवोको ड्यूरागार्ड सीमेंट प्रीमियर लीग के ग्रैंड फाइनल की मेजबानी की। जिसमें 64 टीमों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, जो इस क्षेत्र में न्युवोको…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time