Jamshedpur : पृथ्वी दिवस पर डालसा ने प्रकृति संरक्षण विषयक जागरूकता कार्यक्रम का किया आयोजन

जमशेदपुर : विश्व पृथ्वी दिवस के मौके पर बुधवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डीएलएसए) सभागार में  “Protect Nature, Preserve Future” विषय पर प्रकृति संरक्षण संबंधी एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य आमजनों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना एवं प्रकृति के संतुलन को बनाए रखने के लिए सामूहिक प्रयासों को प्रोत्साहित करना था। इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में डालसा के सचिव कुमार सौरव त्रिपाठी एवं मध्यस्थ अधिवक्ता सह सिविल डिफेंस जमशेदपुर के प्रशिक्षक के के सिन्हा मुख्य रूप से उपस्थित रहे। वक्ताओं द्वारा अपने संबोधन में प्रकृति के संरक्षण के महत्व, वर्तमान पर्यावरणीय चुनौतियों एवं उनके समाधान पर प्रकाश डाला। उन्होंने सभी उपस्थित जनों से अपील किया कि वे अधिक से अधिक वृक्षारोपण करें, जल संरक्षण को बढ़ावा दें, प्लास्टिक के उपयोग को कम करें तथा स्वच्छता बनाए रखें। कार्यक्रम में पैनल अधिवक्ता, अधिवक्ता, एल.ए.डी.सी., पारा विधिक स्वयंसेवक (PLVs), वादकारी, आगंतुक एवं डी.एल.एस.ए. के कर्मचारीगण उपस्थित रहे। अंत में सभी प्रतिभागियों द्वारा प्रकृति संरक्षण हेतु संकल्प लिया गया तथा इस दिशा में निरंतर प्रयास करने का आश्वासन दिया गया। वहीं डालसा सचिव कुमार सौरव त्रिपाठी ने बताया कि पृथ्वी दिवस पर पूरे जिला में डालसा के माध्यम से कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन जागरूकता अभियान चलाया गया और पौधारोपण भी किया गया।

इसे भी पढ़ें : Potka : डालसा ने स्कूली बच्चों के साथ मनाया पृथ्वी दिवस, पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

Spread the love

Related Posts

Bahragora : मौदा मौसी बाड़ी से श्रद्धालुओं के उत्साह के साथ निकली भव्य बाहुड़ा रथयात्रा

बहरागोड़ा : मौदा स्थित मौसी बाड़ी से शनिवार को श्रद्धालुओं के अपार उत्साह और अटूट आस्था के बीच भगवान जगन्नाथ की वापसी (बाहुड़ा) रथयात्रा अत्यंत धूमधाम व भक्तिभाव से निकाली…

Spread the love

Jamshedpur : रक्षाबंधन पर डाक विभाग की खास पहल, टाटानगर आरएमएस में मात्र ₹10 में मिलेंगे आकर्षक राखी लिफाफे

जमशेदपुर : पावन पर्व रक्षाबंधन के पावन अवसर पर डाक विभाग (भारतीय डाक) ने दूर-दराज बैठे भाई-बहनों के पवित्र रिश्ते और स्नेह को समय पर पहुँचाने के लिए विशेष तैयारियाँ…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time