Gua : डीएवी गुआ में तत्काल प्रशासनिक हस्तक्षेप एवं अनुशासनात्मक कार्यवाही की मांग, पूर्व प्राचार्य ने मुख्यालय को लिखा पत्र

गुवा :  डीएवी महेशपुर के सेवानिवृत प्राचार्य सह कानूनी सलाहकार अधिवक्ता डॉ. आर के सिंह ने डीएवी मुख्यालय नई दिल्ली को पत्र लिखकर डीएवी पब्लिक स्कूल गुआ में तत्काल प्रशासनिक हस्तक्षेप, अनुशासनात्मक कार्यवाही की मांग की है। उन्होंने मेल व लिखित पत्र के माध्यम से भेजे गए अपनी शिकायत में लिखा है कि वर्तमान मे डीएवी पब्लिक स्कूल, की स्थिति की जांच के लिए क़ानूनी प्रक्रिया के तहत कार्यवाही के लिए एक जाँच टीम गठित की जानी चाहिए।

सेल बीएसएल डीएवी गुआ में अवैधता, मनमानी, अधिकार का दुरुपयोग, कर्मचारियों का उत्पीड़न और शैक्षणिक कदाचार के गंभीर और प्रमाणित आरोपों को ध्यान में रखते हुए उन्होंने नोटिस जारी किया है।उन्होंने संस्थागत कुशासन, पक्षपात, सत्ता के दुरुपयोग और शैक्षणिक अखंडता के क्षरण एव गिराव का भी खुलासा किया हैं। अधिवक्ता डॉ. आर के सिंह ने विद्यालय के सुपरवायजरी हेड के पद से संबंधित दिनांक 29 अगस्त 2024 के गलत तथ्यों के आधार पर नियुक्ति रिकॉर्ड को तत्काल प्रमाणीकरण और फोरेंसिक जांच की मांग की है।

बरहाल लिखे गए पत्र में शिक्षा में गिरावट एवं शिक्षा के प्रति उदासीन रवैया का खुलासा क्षेत्र के ग्रामीणों एवं अभिभावकों के माध्यम से की गई है।
शैक्षणिक धोखाधड़ी और अभिलेखों में हेराफेरी की चर्चा की गई है। संभावित भ्रष्टाचार और मिली भगतपूर्ण व्यवहार, पर्यवेक्षी अधिकारियों द्वारा निरंतर निष्क्रियता को मौन अनुमोदन और प्रशासनिक मिली भगत के रूप में माना गया है, जिससे कानून के तहत जवाबदेही बनती है।

धोखाधड़ी और अभिलेखों में हेराफेरी को दृष्टिगोचर की गई।विद्यालय प्रबंधन के खिलाफ औपचारिक अनुशासनात्मक कार्यवाही की मांग की गई है। वैकल्पिक रूप से अनुचित कार्यो में संलग्न शिक्षकों का तुरंत स्थानांतरित किए जाने की मांग की गई है। एक उच्च स्तरीय, स्वतंत्र और समयबद्ध जांच का गठन करना अनिवार्य बताया गया है। साथ ही दिनांक 29 अगस्त 2024 की सुपरवायजरी हेड की नियुक्ति अभिलेखों का फोरेंसिक सत्यापन कर पदार्फाश की मांग की गई है।

इसे भी पढ़ें : Gua : ठेका श्रमिकों के वेतन व श्रेणी को लेकर विवाद, प्रबंधन ने जांच के लिए मांगा समय

Spread the love

Related Posts

Bahragora : मौदा मौसी बाड़ी से श्रद्धालुओं के उत्साह के साथ निकली भव्य बाहुड़ा रथयात्रा

बहरागोड़ा : मौदा स्थित मौसी बाड़ी से शनिवार को श्रद्धालुओं के अपार उत्साह और अटूट आस्था के बीच भगवान जगन्नाथ की वापसी (बाहुड़ा) रथयात्रा अत्यंत धूमधाम व भक्तिभाव से निकाली…

Spread the love

Jhargram : देशव्यापी ‘जेल भरो’ आंदोलन के समर्थन में झाड़ग्राम शहर में वामपंथी संगठनों ने निकाला विशाल विरोध मार्च

झाड़ग्राम : आगामी 10 अगस्त को किसान मोर्चा एवं विभिन्न ट्रेड यूनियनों के संयुक्त आह्वान पर प्रस्तावित देशव्यापी ‘जेल भरो’ आंदोलन के समर्थन में शनिवार को झाड़ग्राम शहर में वामपंथी…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time