Bahragora : बरसोल में जंगली हाथी के हमले में महिला व बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल, ग्रामीणों में भारी आक्रोश

बहरागोड़ा : बरसोल थाना क्षेत्र की सांड्रा पंचायत अंतर्गत लुगाहारा और लोधनबोनी गांव में बुधवार को जंगली हाथी के हमले में एक महिला सहित दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिससे पूरे क्षेत्र में दहशत फैल गई है। घायल प्रमिला महतो (लुगाहारा) और बोना महाकुड़ (लोधनबोनी) अपने खेतों में काजू तोड़ने गए थे, तभी झाड़ियों में छिपे हाथी ने अचानक उन पर हमला बोल दिया। ग्रामीणों ने शोर मचाकर किसी तरह हाथी को खदेड़ा, जिसके बाद प्रमिला महतो को झाड़ग्राम और बोना महाकुड़ को गोपीबल्लवपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया। ग्रामीणों का आरोप है कि करीब 15 दिन पूर्व हाथियों को बंगाल की ओर खदेड़ा गया था, लेकिन एक सप्ताह से वे पुनः लौटकर फसलों और घरों को नुकसान पहुँचा रहे हैं। वन विभाग को पूर्व में सूचना देने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई न होने से ग्रामीणों में गहरा आक्रोश है; लोग रातों की नींद और खेतों की फसलें बर्बाद होने के कारण प्रशासन से सुरक्षा की गुहार लगा रहे हैं।

इसे भी पढ़ें : Bahragora : बनियाकुंदर मध्य विद्यालय में विश्व पृथ्वी दिवस का आयोजन, छात्रों ने पौधारोपण कर दिया ‘धरती बचाओ, जीवन बचाओ’ का संदेश

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : चंदन यादव बने कांग्रेस ओबीसी प्रकोष्ठ के महानगर उपाध्यक्ष

जमशेदपुर :  कांग्रेस ओबीसी जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुरेन्द्र शर्मा ने संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से कमिटी का विस्तार किया है। इस क्रम में परसुडीह कोयला टाल के पास…

Spread the love

New Delhi : पहलगाम आतंकी हमले की बरसी पर पीएम मोदी का बड़ा संदेश, “भारत आतंकवाद के आगे नहीं झुकेगा”

नई दिल्ली : पहलगाम आतंकवादी हमले की पहली वर्षगांठ पूरे देश में घटना की तीब्र निंदा एवं हमले में मारे गए लोगों के प्रति हमदर्दी दिखी.  पिछले वर्ष 2025 में…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time