Gua : सेल प्रबंधन ने रेलवे साइडिंग में नया घर आवंटित किया,  बिजली कनेक्शन से पल्ला झाड़ा,  अंधेरे में रहने को मजबूर हैं विस्थापित परिवार

गुवा : गुवा बाजार स्थित डिपासाईं बस्ती से विस्थापित किए गए कुछ परिवारों को गुवा सेल प्रबंधन द्वारा नुईया गांव स्थित रेलवे साइडिंग के समीप नए घर आवंटित किए गए हैं। एक ओर जहां इन परिवारों को सिर पर छत मिल गई है, वहीं दूसरी ओर बुनियादी सुविधाओं के अभाव ने उनकी जिंदगी को और अधिक कठिन बना दिया है। सबसे बड़ी समस्या बिजली की है, जो आज के दौर में एक मूलभूत आवश्यकता बन चुकी है।

विस्थापितों का कहना है कि नए आवंटित घरों में अब तक बिजली कनेक्शन उपलब्ध नहीं कराया गया है। जब उन्होंने इस संबंध में पहल की, तो विद्युत विभाग के एसडीओ शंकर सैवईया (डीवीसी, नोवामुंडी) द्वारा प्रति घर 5400 रुपये जमा करने के बाद ही बिजली की नया कनेक्शन देने की बात कही गई है। गरीब परिवारों के लिए यह राशि काफी बड़ी है।

कई परिवारों ने बताया कि वे पहले से ही रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करने के लिए संघर्ष कर रहे हैं, ऐसे में इतनी बड़ी रकम जमा करना उनके लिए संभव नहीं है। हालात ऐसे हैं कि अधिकांश लोग मजबूरी में अंधेरे में ही जीवन यापन करने को विवश हैं। ग्रामीणों का कहना है कि उन्हें घर तो दे दिया गया, लेकिन जरूरी सुविधाओं की अनदेखी की गई है। बिजली जैसी बुनियादी सुविधा के अभाव में उनका जीवन पहले से भी ज्यादा कठिन और चुनौतीपूर्ण हो गया है।

इसे भी पढ़ें : Gua : किरीबुरू ओड़िया स्कूल की स्वर्ण जयंती 25–26 अप्रैल को, देश-विदेश से जुटेंगे छात्र

Spread the love

Related Posts

Gua : झारखंड मजदूर संघर्ष संघ की बैठक में ठेका मजदूरों की छंटनी के विरोध में आंदोलन की चेतावनी, अस्पताल समस्याओं पर भी उठी आवाज

गुवा : 40% ठेका मजदूरों की प्रस्तावित छंटनी एवं अस्पताल की विभिन्न समस्याओं को लेकर झारखंड मजदूर संघर्ष संघ यूनियन ने बुधवार देर शाम ठेका मजदूरों के साथ बैठक की। बैठक…

Spread the love

Potka : कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय का शत-प्रतिशत रिजल्ट, जानवी पात्र बनी टॉपर

पोटका : पीएम श्री कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय ने इस वर्ष शानदार शैक्षणिक उपलब्धि हासिल करते हुए शत-प्रतिशत परिणाम दर्ज किया है। विद्यालय की कुल 81 छात्राओं ने परीक्षा में…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time