Gua : जगन्नाथपुर प्रखण्ड कांग्रेस कार्यालय में आयोजित संगठनात्मक बैठक में महिला प्रदेश अध्यक्ष रमा खालको ने कार्यकर्ताओं में भरा नया उत्साह

गुवा : जगन्नाथपुर कांग्रेस प्रखण्ड कार्यालय में आयोजित संगठनात्मक बैठक में महिला प्रदेश अध्यक्ष रमा खालको ने कार्यकर्ताओं में नया उत्साह भर दिया। बैठक में महिला सशक्तिकरण, संगठन विस्तार और आगामी रणनीतियों पर विस्तार से चर्चा हुई। रमा खालको ने महिला आरक्षण बिल को लेकर भाजपा पर लोगों को भ्रमित करने का आरोप लगाया और पश्चिमी सिंहभूम के सभी 18 प्रखंडों में शीघ्र महिला प्रखंड अध्यक्षों के चुनाव कराने का निर्देश दिया। वहीं, स्टेट कॉर्डिनेटर सुंदरी तिर्की ने भाजपा पर मंदिर-मस्जिद की राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस की विचारधारा को जनहित में बताया।
बैठक में माननीय विधायक जगन्नाथपुर सह उप मुख्य सचेतक (सत्तारूढ़ दल) सोनाराम सिंकु सहित पश्चिमी सिंहभूम जिला महिला अध्यक्ष नीतिमा बारी के नेतृत्व में कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की, जगन्नाथपुर महिला प्रखंड अध्यक्ष सावित्री जेराई, नोआमुंडी महिला प्रखंड अध्यक्ष दिव्या जेराई, पूर्व जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर दास, जगन्नाथपुर प्रखंड अध्यक्ष ललित दोराईबुरू, नोआमुंडी प्रखंड अध्यक्ष मंजीत प्रधान, सहित सैकड़ों महिला एवं पुरुष कार्यकर्ता मौजूद रहे। महिलाओं की उपस्थिति भारी संख्या में देखी गई।

इसे भी पढें : Gua : गुवा में आयोजित विशेष ग्राम सभा में विस्थापन और बुनियादी सुविधाओं को लेकर उठी आवाज

Spread the love

Related Posts

Bahragora : मौदा मौसी बाड़ी से श्रद्धालुओं के उत्साह के साथ निकली भव्य बाहुड़ा रथयात्रा

बहरागोड़ा : मौदा स्थित मौसी बाड़ी से शनिवार को श्रद्धालुओं के अपार उत्साह और अटूट आस्था के बीच भगवान जगन्नाथ की वापसी (बाहुड़ा) रथयात्रा अत्यंत धूमधाम व भक्तिभाव से निकाली…

Spread the love

Jhargram : देशव्यापी ‘जेल भरो’ आंदोलन के समर्थन में झाड़ग्राम शहर में वामपंथी संगठनों ने निकाला विशाल विरोध मार्च

झाड़ग्राम : आगामी 10 अगस्त को किसान मोर्चा एवं विभिन्न ट्रेड यूनियनों के संयुक्त आह्वान पर प्रस्तावित देशव्यापी ‘जेल भरो’ आंदोलन के समर्थन में शनिवार को झाड़ग्राम शहर में वामपंथी…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time